खाया- पिया नहीं पचेगा अगर खिसक जाएगी नाभि, जानिए इसका घरेलू इलाज

punjabkesari.in Saturday, Jun 25, 2022 - 02:02 PM (IST)

कुछ खाते ही तुरंत बाद पेट में दर्द होने लगता है, बार-बार दस्त आते हैं, पैरों में दर्द, जी मिचलाने और उल्टी  जैसा महसूस होता है, खाने का मन नहीं करता, यह सारे लक्षण नाभि खिसकने के हो सकते हैं। आपने बहुत बार घर के बड़ों को कहते सुना होगा कि धरन की समस्या हो गई है या फिर नाभि खिसक गई है। इसे कुछ लोग गोला खिसकना भी कह देते हैं।

PunjabKesari
नाभि खिसकना यानि नाड़ी अपने स्थान से ऊपर या नीचे की ओर खिसक जाती है जिसके बाद से ही पेट से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं पेट दर्द रहता है खाने का मन नहीं करता। नाभि खिसकने की समस्या कोई भारी वजन उठाने, बार-बार सीढ़ियां चढ़ने या फिर कमजोरी के चलते भी हो सकती है।
 

PunjabKesari
अगर नाभि नीचे की ओर खिसकी है तो आपको दस्त और पाचन की गड़बड़ी हो सकती हैं
और अगर ऊपर की ओर  तो उल्टी आने जी मिचलाने,घबराहट या कब्ज की समस्या होने लगती है
अगर नाभि आगे-पीछे खिसक जाती है तो इससे पेट दर्द होने लगता है।
सबसे ज्यादा समस्या इसमें पेट और मांसपेशियों में मरोड़ की होती है।
कई बार महिलाओं को नाभि खिसकने के चलते पीरियड्स में अनियमितता हो सकती हैं।

PunjabKesari

लेकिन अब पता कैसे करें कि आपकी नाभि खिसक गई है...

⦁आपकी नाभि खिसकी है या नहीं इसके लिए पीठ के बल लेट जाएं और हाथ के अंगूठे से नाभि को दबाकर देखें। अगर अंगूठे से आपकी नाभि में धड़कन महसूस हो रही है तो समझो नाभि सही जगह पर है नहीं तो खिसक गई है। अगर ऐसा महसूस ना हो तो समझो नाभि खिसक गई है।

नाभि खिसकने के घरेलू उपाय

-इसे आप मालिश के जरिए सही जगह पर ला सकते हैं लेकिन मालिश उससे ही करवाएं जो इसका अनुभव रखता हो। कई विशेषज्ञ भी मसाज के जरिए एक्युप्रेशर पॉइंट्स को दबा कर इसे ठीक कर देते हैं।

- नाभि खिसकने आप भुजंगासन, वज्रासन, मकरासन मत्स्यासन, चक्रासन और धनुरासन कर सकते हैं।

-इसके अलावा एक अन्य उपाय है जिसके चलते आप सीधे जमीन पर लेट जाएं और एक आटे का दीया लें और उसमें तेल डालकर जला लें। दीए को नाभि के बीच में रखें और ऊपर से एक कांच का गिलास उल्टा करके पेट पर हल्का सा दबाव डालते हुए टाइट करके रखें ताकि हवा बाहर न आएं। अब दीये के भीतर बन रही भाप से गिलास चिपक जाएगा। अब इसे हल्के हाथ से उठाएं। ऐसा करने से त्वचा भी ऊपर उठेगी। इससे नाभि अपनी सही जगह पर आ जाएगी लेकिन ये भी किसी अनुभवी व्यक्ति से ही करवाएं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Recommended News

Related News

static