इन सस्ते और पक्के नुस्खों से 1 महीने में पाएं लंबे और मजबूत नाखून

punjabkesari.in Saturday, Jul 14, 2018 - 10:50 AM (IST)

हाथों की खूबसूरती नाखूनों पर निर्भर करती है। सुंदर और चमकदार नाखून लड़कियों की सुंदरता में चार चांद लगा देते हैं। मगर कई बार कैल्शियम की कमी या किसी अन्य कारण से नाखून बढ़ते नहीं। अगर बढ़ते हैं तो इतने कमजोर होते हैं कि टूट जाते हैं। नाखूनों को बढ़ाने के लिए लड़कियां कई तरीके अपनाती हैं। पर कोई फायदा नहीं होता। एेसे में आप कुछ घरेलू तरीकों को अपनाकर और अपनी डाइट में थोड़ा सा सुधार करके लंबे और मजबूत नाखून पा सकते हैं। 

 

1. संतरे का जूस
10 मिनट तक नाखूनों में संतरे का जूस लगाएं। इसके बाद गुनगुने पानी से हाथ धो लें। लगातार एेसा करने से कुछ ही दिनों में नाखून बढ़ने लगेंगे। 


2. नींबू का रस
एक कटोरी गर्म पानी में नींबू की कुछ बूंदें डालें।अब उस पानी में 5 मिनट के लिए अपनी उंगलियों को रहने दें। इसके बाद तुरंत हाथों को ठंडे पानी में डाल दें। एेसा करने से नाखून मजबूत होंगे और कोमल भी। 

 

3. नारियल तेल 
नाखूनों को बढ़ाने में नारियल तेल भी बहुत हैल्पफूल है। इस तेल को लगाने से नाखून मॉइस्चराइज होंगे और टूटेंगे नहीं। एक कटोरे में नारियल तेल डाल लें । इस तेल से नाखूनों क मालिश करें। इससे नाखून तेजी से बढ़ेंगे। 

 

4. ऑलिव ऑयल
ऑलिव ऑयल भी नाखूनों को बढ़ाने में सहायक है। ऑलिव ऑयल को गर्म करके उससे कम से कम 3 मिनट तक नाखूनों पर मालिश करें। रोजाना एेसा करने से कुछ ही दिनों में नाखून बढ़ने लगेंगे। 


5. लहसुन


नाखून बढ़ाने के लिए लहसुन की कलियां लें। अब इन कलियों को बीच से काटकर नाखूनों पर मलें। इस नुस्खे को रात में करेंगे तो ज्यादा फायदा मिलेगा। रोजाना रात को कुछ दिनों तक लगातार लहसुन लगाने से नाखून बढ़ने शुरू हो जाएंगे। 

 

नाखून बढ़ाने के लिए एेसी रखें अपनी डाइट

 

1. विटामिन ए 
नाखून बढ़ाने के लिए अपनी डाइट में 'विटामिन ए' जरूर शामिल करें। विटामिन का सेवन करने से नाखून मजबूत होने लगते हैं। शरीरर में 'विटामिन ए' की कमी को पूरा करने के के लिए अंगूर, दूध, गाजर, पालक, मांस, मछली और अंडे करें। 


2. विटामिन बी9


नाखूनों के लिए 'विटामिन बी9' भी बहुत जरूरी है। इस विटामिन से नई कोशिकाएं बनने लगती है। लंबे नाखूनों के लिए अपनी डाइट में सब्जियां, अंडे, चुकंदर और खट्टे फल जरूर शामिल करें। 

 

3. विटामिन सी 
'विटामिन सी' के लिए  ब्लूबेरी, स्ट्रॉबेरी, टमाटर, पत्तेदार साग और खट्टे फल (संतरे, कीनू) खा सकते हैं।


4. विटामिन एच 
दूसरे विटामिन की तरह 'विटामिन एच' यानि बायोटिन भी नाखूनों के लिए बहुत जरूरी तत्व है। इसकी पूर्ति के लिए केले, एवोकाडो और सैल्मन का सेवन करना चाहिए।

Content Writer

Nisha thakur