छिपकली और कॉकरोच की जानी दुश्मन है ये सफेद गोली, रात भर में ही भाग जाएंगे बाहर
punjabkesari.in Monday, Jun 01, 2026 - 05:15 PM (IST)
नारी डेस्क : बारिश के मौसम में घरों में छिपकली और कॉकरोच की समस्या काफी बढ़ जाती है। ये न सिर्फ घर की साफ-सफाई को प्रभावित करते हैं, बल्कि रसोई और अन्य जगहों पर भी परेशानी का कारण बन सकते हैं। ऐसे में कई लोग महंगे पेस्ट कंट्रोल Products की बजाय आसान घरेलू उपायों की तलाश करते हैं। हालांकि, किसी भी घरेलू उपाय का असर घर की स्थिति, सफाई और कीड़ों की संख्या पर निर्भर कर सकता है। इस तरीके ट्रिक से भगाए छिपकली।
इस उपाय के लिए जरूरी सामान
1 गिलास गर्म पानी
1 फिनाइल की गोली
1 ढक्कन फ्लोर क्लीनर
1 चम्मच बेकिंग सोडा
1 ढक्कन डेटॉल

ऐसे तैयार करें घोल
सबसे पहले फिनाइल की गोली को पीस लें या गर्म पानी में डालकर पूरी तरह घुलने दें। इसके बाद इसमें फ्लोर क्लीनर, बेकिंग सोडा और डेटॉल मिलाएं। सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स करके एक घोल तैयार कर लें।
यें भी पढ़ें : Urine में दिख रहे हैं झाग तो तुरंत इन चीजों से बना ले दूरी
कहां करें इस्तेमाल?
तैयार घोल को स्प्रे बोतल में भरकर उन जगहों पर छिड़कें जहां अक्सर छिपकली और कॉकरोच दिखाई देते हैं।
जैसे: रसोई के कोने
सिंक के नीचे
अलमारियों के पीछे
खिड़कियों और दरवाजों के आसपास
बाथरूम और नालियों के पास।

क्यों कारगर माना जाता है यह उपाय?
फिनाइल और फ्लोर क्लीनर की तेज गंध कई कीड़ों और रेंगने वाले जीवों को पसंद नहीं आती। वहीं बेकिंग सोडा और सफाई उत्पाद मिलकर उन जगहों को साफ रखने में मदद करते हैं, जहां कॉकरोच अक्सर पनपते हैं। नियमित सफाई के साथ इस तरह के उपाय कीटों की संख्या कम करने में सहायक हो सकते हैं।
ध्यान रखने वाली बातें
इस घोल को बच्चों और पालतू जानवरों की पहुंच से दूर रखें।
रसोई के बर्तनों या खाने-पीने की चीजों पर स्प्रे न करें।
यदि कीड़ों की समस्या बहुत अधिक है, तो प्रोफेशनल पेस्ट कंट्रोल की मदद लेना बेहतर विकल्प हो सकता है।
घर की नियमित सफाई, नमी को कम रखना और खाद्य पदार्थों को ढककर रखना छिपकली और कॉकरोच की समस्या को काफी हद तक कम कर सकता है।

