Nail Care: फटाफट से सुखेगी नेलपॉलिश, इन ट्रिक्स के साथ करें ड्राई

punjabkesari.in Wednesday, Sep 07, 2022 - 11:01 PM (IST)

निखरते चेहरे की तरह सुंदर हाथ भी महिलाओं की खूबसूरती को बढ़ा देते हैं। हाथों को और भी सुंदर दिखाने के लिए महिलाएं कई तरह के ब्यूटी एक्सीपेरीमेंट्स करती हैं। अलग-अलग तरह के नेल पेंट नाखुनों पर लगाती हैं। लेकिन नेल पेंट सुखने में बहुत समय लेते हैं। जिसके कारण महिलाओं का कितना समय बर्बाद हो जाता है। कई बार तो नेलपॉलिश खराब भी हो जाती है। आप कुछ आसान से तरीके अपनाकर नेलपॉलिश सुखा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में...

ठंडा पानी करें इस्तेमाल 

आप ठंडे पानी का इस्तेमाल करके नेल पेंट जल्दी से सुखा सकती हैं। जब भी आप नेल पॉलिश लगा रही हैं तो एक कटोरी में आइस वॉटर डालें। इसके बाद जब भी आप नेल पेंट दोनों नाखुनों पर लगा लें तो अपने हाथों को आइस वाटर में डूबोकर रखें। इससे नेलपेंट जल्दी सुख जाएगा। 

PunjabKesari

हेयर ड्रायर का करें इस्तेमाल 

आप हेयर ड्रायर का इस्तेमाल भी नेल पेंट सुखाने के लिए कर सकते हैं। नाखुनों पर नेल पेंट लगाने के बाद कूल मोड में चलाकर नेल पेंट सुखा सकती हैं। इससे भी आपका नेल पेंट जल्दी सुख जाएगा। 

ड्राइंग ड्रॉप्स का इस्तेमाल करके 

आप ड्राइंग ड्रॉप्स का इस्तेमाल करके नेल पेंट सुखा सकते हैं। आपको बाजार में आसानी से ड्राइंग ड्राप्स मिल जाएंगे। नेल पॉलिश लगाने के बाद इसे अपने नाखुन पर लगाएं। इससे भी नेल पेंट बहुत ही आसानी से सुख जाएगा। यह ऑयल नाखुनों के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। 

बेबी ऑयल 

आप बेबी ऑयल का इस्तेमाल नेल पेंट सुखाने के लिए कर सकते हैं। इसके अलावा आप ऑलिव ऑयल भी नेल पेंट को सुखाने के लिए प्रयोग कर सकते हैं। एक कटोरी में बेबी ऑयल डालें। इसके बाद इसमें अपनी उंगलियां डुबोकर रखें। इससे आपकी नेल पॉलिश जल्दी सुख जाएगी। 

PunjabKesari

पतली कोटिंग 

अगर आपको जल्दी है तो आप नेल पॉलिश पर सिर्फ एक ही कॉट लगाएं। आप पतला कोट लगाकर भी नेल पॉलिश को जल्दी सुखा सकते हैं। अगर आप नेल पॉलिश पर ज्यादा कोट लगाएंगी तो इससे नेल पॉलिश सुखने में भी समय लगेगा। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Recommended News

Related News

static