घर पर बनाएं बाजार जैसी क्रिस्पी French Fries, एक बार खाकर बार-बार करेंगे इसकी फरमाइश

punjabkesari.in Friday, Jul 21, 2023 - 11:04 AM (IST)

फ्रेंच फ्राइज एक ऐसा जंक फूड है, जिसे हर कोई खाना पसंद करते हैं। चाहे बच्चे हो या फिर बड़े...सब इन्हें बर्गर, फ्राइड चिकन के साथ ऐसे में लाइट स्नैक्स के तौर पर खाना पसंद करते हैं। KFC, मैकडॉनल्ड सहित जैसे कई रेस्टोरेंट्स में फ्रेंच फ्राइज खूब पसंद किए जाते हैं। लेकिन घर में भी ऐसे करारे फ्रेंच फ्राइज क्यों नहीं बनते हैं...दरअसल इसे बनाने की एक ट्रिक है जो हम आज National Junk Food Day पर आप से शेयर करने वाले हैं...

सामग्री

आलू
रिफाइंड तेल
लाल मिर्च पाउडर 
नमक
रंग एक चुटकी
अरारोट मसाला
चाट मसाला 


फ्रेंच फ्राइज बनाने की विधि

1. सबसे  पहले आलू को धोकर छील लें। इसके बाद उन्हें लंबे-लंबे आकार में फ्रेंच फ्राइज स्टाइल के शेप में काट लें।
2. अब कटे हुए फ्रेंच फ्राइज को उबलते हुए नमक के पानी में सिर्फ 2 मिनट के लिए पकाएं।  ज्यादा पकाने से आली टूट जाएंगे।
3. एक कॉटन के कपड़े में फ्रेंच फ्राइज को निकाल लें और पानी सूख जाने दें। फिर इसे एक बर्तन में निकालें।
4. आलू को आरारोट के आटा में, सूजी नमक और अपने पसंद के मुताबिक लाल रंग एक चुटकी डाल लें, सभी चीजों को अच्छे से मिला लें।
5. गैस पर बड़े गहरे बर्तन में तेल गर्म करने के लिए रख दें, जब तेल गर्म हो जाए तो धीमी आंच पर फ्राइज को तल लें।
6. इन्हें 10 मिनट के लिए बाहर निकालकर सेटल होने दें।
7. फिर एक बार दोबारा से फ्राइज को डबल फ्राई करें। तैयार हैं आपके बाजार जैसे क्रिस्पी फ्राइज।
9. चाट मसाला डालकर गर्मागर्म तीखी चिली सॉस के साथ सर्व करें।

Content Editor

Charanjeet Kaur