दीवाली पार्टी के लिए बेस्ट मेकअप ट्रिक्स, आप पर ही टिकी रहेगी सभी की नजरें

punjabkesari.in Wednesday, Nov 11, 2020 - 11:05 AM (IST)

दिवाली का त्योहार बस आने की वाला है। इस दिन देवी मां की पूजा करने के साथ लोग एक-दूसरे के घर जाकर दिवाली विश करते हैं। साथ ही कई लोग पार्टी सेलिब्रेट करते हैं। ऐसे में किसी फंक्शन पर जाने के लिए अच्छी ड्रेस के साथ मेकअप करना बेहद जरूरी होता है। मगर बात मेकअप की करें तो इसके सही से ना होने पर सारा लुक खराब हो सकता है। ऐसे में अगर आप भी इस समस्या से परेशान रहते हैं तो चलिए आज हम आपको मेकअप की बारीरिकयां बताते हुए इसे करने का सही तरीका बताते हैं। ताकि पार्टी में आपका लुक निखर कर सामने आए...

स्किन टाइप के मुताबिक फाउंडेशन चुनें

अगर आपकी स्किन ड्राई है तो मॉइस्चराइजर बेस्ट फाउंडेशन यूज करें। इसके विपरित ऑयली स्किन वाले वॉटर बेस्ड फाउंडेशन लगाएं। इससे मेकअप सही होने के साथ लंबे समय तक टिका रहेगा।

सही से करें फेस पाउडर का इस्तेमाल

अक्सर लड़कियां पूरे चेहरे पर फेस पाउडर लगा लेती हैं। मगर इससे स्किन नमी खो ड्राई होने लगता है। ऐसे में इसे जरूरत के मुताबिक ही इस्तेमाल करें।

 ब्राइट कलर लिपस्टिक चुनें

लिपस्टिक लगाने से चेहरे पर ग्लो आता है। ऐसे में इसके लिए सही रंग चुनें। सांवले रंग की महिलाओं को मेहरून व रेड कलर चुन सकती है। इसके अलावा गोरे रंग की महिलाएं पर्पल या न्यूड कलर का इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे फेस ग्लो करने के साथ फ्रेश नजर आएगा।

लगाना न भूलें काजल व आईलाइनर 

काजल व आईलाइनर से आंखों की खूबसूरती बढ़ने में मदद मिलती है। आंखों को बड़ा दिखाने के लिए पलकों के ऊपर और वॉटर लाइन पर आईलाइनर लगाएं। साथ ही सफेद रंग के काजल का इस्तेमाल करें। 

मस्कारा भी लगाएं

काजल व आईलाइनर लगाने के बाद पलकों पर मस्कारा लगाएं। इससे आंखों की खूबसूरती बढ़ने में मदद मिलती है। आइलेशिज बहुत हल्की होने पर आप नकली पलके भी लगा सकते हैं। 

आइब्रो शेप को बदलने की कोशिश न करें

आइब्रो घनी और चौड़ी होने से स्किन जवां नजर आती है। ऐसे में इन्हें ज्यादा पतला करवाने से बचें। नहीं तो लुक खराब लग सकता है।

Content Writer

neetu