शरीर की इन बीमारियों का संकेत देते हैं कान

punjabkesari.in Tuesday, Jul 11, 2017 - 04:39 PM (IST)

पंजाब केसरी (सेहत): कान शरीर का बहुत ही महत्वपूर्ण अंग है। इसमें जरा सी इंफैक्शन होने पर बेचैनी और सुनने में परेशानी भी हो सकती है। लोग अक्सर कान में होने वाली छोटी-छोटी समस्याओं को अनदेखा कर देेते है, जिससे बाद में सेहत से जुड़ी और भी बहुत सी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। कान की मैल,दर्द,झुर्रियां,फंगस इंफैक्शन से शरीर की कई बीमारियों का पता चलता है। कान में बार-बार होने वाली इस तरह की इंफैक्शन ब्रेन ट्यूमर,एंग्जायटी,ब्रेस्ट कैंसर और हेपेटाइटिस आदि बीमारियों का संकेत देती हैं। आइए जानें किस तरह बीमारियों का संकेत देते हैं कान में हो रहे ये बदलाव। 
 

1. डायबिटीज 


बहुत से लोग कम सुनाई देने पर कान की मैल को साफ करने लगते है लेकिन डायबटीज के कारण भी सुनने में प्रॉब्लम हो सकती है। डायबटीज के मरीजों का ब्लड सर्कुलेशन बिगड़ जाने पर ब्लड उचित मात्रा मेें कान तक नही पहुंचता, जिससे कान ठीक से काम नहीं करता और कम सुनाई देने लगता है। 

2. बंद धमनियां
कान की नसें शरीर की कई नसों से जुड़ी होती हैं, दिल की नसें भी उन्ही में से एक हैं। कान के इयर लोब पर झुर्रियां या सिलवटें पड़ने का सीधा संकेत दिल की बामारी से हो सका है। इस तरह के संकेत दिखाई देने पर तुरंत डॉक्टर से दिल का चेकअप करवाएं।

3. मुंह की सूजन 
कानें में होने वाले दर्द मुंह से जुड़ी समस्याओं के कारण भी हो सकता है। कान की निचे वाली हड्डी जबड़े के आखिरी सिरे से जुड़ी होती है। जिससे मुहं में होने वाले छालों, मसूड़ों की सूजन और दांतो में दर्द का असर कानों पर होता है। 

4. एलर्जी


शरीर पर किसी भी तरह की एलर्जी होने का सीधा असर नाक और कान पर पड़ता है। कान में सूजन या खुजली होने पर ज्यादा से ज्यादा पानी पीएं। अगर पानी पाने से आराम न मिलें तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं।

Punjab Kesari