दशहरे पर कर लो फूल का ये छोटा सा उपाय, घर से कभी नहीं जाएगी लक्ष्मी!

punjabkesari.in Wednesday, Oct 01, 2025 - 01:48 PM (IST)

नारी डेस्क:  दशहरे का पर्व बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। इस दिन कुछ खास उपाय करने से मां दुर्गा और भगवान राम की कृपा मिलती है। शास्त्रों में बताया गया है कि दशहरे पर अपराजिता फूल (नीले-सफेद रंग का छोटा-सा पुष्प) बहुत शुभ माना जाता है। इसे लक्ष्मी का स्वरूप भी कहा गया है। अगर सही तरीके से इसका प्रयोग करें तो घर में धन-धान्य की कभी कमी नहीं रहती।

 PunjabKesari
दशहरे पर अपराजिता फूल के गुप्त उपाय


दशहरे के दिन अपराजिता के पांच फूल लेकर माँ लक्ष्मी की प्रतिमा या तस्वीर के सामने रखें और उन्हें चढ़ाएं। पूजा के बाद फूलों को गुलक (पिगी बैंक) या तिजोरी में रख दें। इससे धन का प्रवाह लगातार बना रहता है। नीले अपराजिता फूल पर हल्दी और अक्षत (चावल) चढ़ाकर उसे धन के स्थान पर रखें। माना जाता है कि इससे धीरे-धीरे कर्ज से छुटकारा मिलता है।

 
सुख-समृद्धि के लिए करें ये उपाय

दशहरे की शाम को अपराजिता फूल को घर के मुख्य द्वार पर रखें या लटका दें। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है और नकारात्मक शक्तियाँ प्रवेश नहीं कर पातीं। व्यापारी वर्ग दशहरे के दिन अपराजिता फूल की माला बनाकर अपनी दुकान या गल्ले पर रखे तो व्यवसाय में वृद्धि होती है।

PunjabKesari
भाग्य को बलवान करने का उपाय

अपराजिता फूल को पीले कपड़े में बांधकर अपने पूजा घर में रखें। यह उपाय सौभाग्य और सफलता दिलाने वाला माना जाता है। अगर आप अपराजिता फूल अर्पित करते समय "ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्म्यै नमः" मंत्र का जाप करें तो उसका प्रभाव कई गुना बढ़ जाता है। दशहरे पर अपराजिता फूल का प्रयोग माँ लक्ष्मी की कृपा पाने और धन-संपत्ति में वृद्धि का एक गुप्त लेकिन शक्तिशाली उपाय है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static