शादी के दिन इस अंदाज में नजर आईं थी, ये Bollywood Actress

punjabkesari.in Sunday, Apr 30, 2017 - 05:14 PM (IST)

पंजाब केसरी (फैशन) : बॉलीवुड में कई फेमस एक्ट्रैस हैं जिनकी शादी को काफी साल हो गए हैं और वे आज भी बहुत खूबसूरत लगती हैं। हर एक हीरोईन की शादी अलग-अलग रिति-रिवाज से हुई और उनका पहनावा भी उनकी परम्परा के हिसाब से ही था जिसमें वे बेहद सुंदर दिखाई दीं। आइए जानिए किस हीरोईन ने अपनी शादी में कैसा पहरावा पहना।

बिपाशा बासु
बिपाशा बासु की शादी 30 अप्रैल को करण सिंह ग्रोवर के साथ हुई। उनकी शादी को आज एक साल हो गया है। बिपाशा बंगाल की रहने वाली है जिस वजह से उनकी शादी भी बंगाली रिति-रिवाजों से हुई। शादी के दिन बिपाशा बासु ने सब्यसाची का डिजाइन किया हुआ लाल रंग का लंहगा पहन रखा था। वहीं करण सिंह ग्रोवर सफेद रंग के धोती -कुर्ते में नजर आए।

ऐश्वर्य राय बच्चन

ऐश्वर्य राय की शादी अभिषेक बच्चन से हुई। इनकी शादी को 10 साल हो चुके हैं और इनकी एक बेटी भी है। शादी के दिन ऐश्वर्य ने फेमस डिजाइनर नीता लुल्ला का डिजाइन किया हुआ लाल और गोल्डन जरी वाला लंहगा पहना जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थी।

शिल्पा शेट्टी 

बॉलीवुड सुपरस्टार शिल्पा शैट्टी की शादी बिसनेसमैन राज कुंद्रा से 2009 में हुई।इन दोनों की पहली मुलाकात लंदन में हुई और कुछ समय साथ बिताने के बाद दोनों ने शादी का फैसला कर लिया। शिल्पा ने अपनी शादी में तरूण तहिलियानी का डिजाइन किया हुआ रेड कलर का लंहगा पहना।

काजोल

काजोल और अजय देवगन ने कई फिल्मों में एक साथ काम किया और 1999 में दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया। काजोल की शादी परंपरागत महाराष्ट्रीयन स्टाइल में हुई। शादी के दिन काजोल ने मनीष मल्होत्रा का डिजाइन की हुई हरे रंग की साड़ी पहन रखी थी।

करीना कपूर

करीना कपूर और सैफ अली खान की शादी को 5 साल हो चुके हैं और हाल ही में उनके घर बेटे का जन्म हुआ है। करीना की शादी मुस्लिम तरीके से हुई जिसमें उन्होंने अपनी सास का ट्रैडिशनल जोड़ा पहना था।

Punjab Kesari