शादी के दौरान नेवी अफसर ने लगाए पुश- अप्स और की जॉगिंग

punjabkesari.in Monday, Sep 02, 2019 - 04:33 PM (IST)

इन दिनों सोशल मीडिया पर बहुत सारी फोट्स व वीडियो वायरल हो रही है। जिनमें लोग अजीबो गरीब हरकतें करते नजर आते है। हाल ही में सोशल मीडिया पर शादी की एक वीडियो बहुत वायरल हो रही है जिसमें एक दुल्हा पुश- अप्स लगा रहा हैं। यह वीडियो तिरुवनंतपुरम से वायरल हुई हैं। 

दोस्तों के कहने पर लगाए पुश - अप्स

वीडियो में दुल्हा पुश- अप्स लगा रहा है, वहीं इसी के साथ वह हर पुश- अप्स पर अपनी दुल्हन का नाम लेते हुए आई लव यू ऐलेना कहा रहा है। असल में यह दुल्हा नेवी का अफसर है, जिसे उसके दोस्तों  ने शादी पर टॉस्क करने को दिए थे। उन्हीं टॉस्क को पूरा करने के लिए दुल्हे ने पुश- अप्स लगाए थे। इतना ही नही हर पुश - अप्स पर वह अपनी दुल्हन का नाम लेते हुए आई लव यू ऐलेना का नाम ले रहा था। 

वहीं दूसरी वीडियों में दिख रहा है कि कपल चर्च से निकलकर साथी अफशरों की तलवारों के नीचे से गुजर कर जाते है, जिस दौरान उनके दोस्त उन्हें करने के लिए कुछ टॉस्क देते हैं। जिन्हें उन्हें पूरा करना होता हैं। जिसमें उस कपल को 20 हाई जंप, पत्नी को गले लगाना, पुश अप्स करना शामिल था। दुल्हा व दुल्हन ने एक दूसरे को किस कर गोद को उठा कर आखिरी टास्क भी पूरा किया था। कपल सभी से सलामी लेते हुए दिखाई देते है इसके बाद सभी साथी दुल्हा व दुल्हन को सैल्यूट भी देते हैं। 

 

Content Writer

khushboo aggarwal