दुर्गा पूजा के लिए तैयार हो जाएं बॉलीवुड डीवाज के इन गॉर्जियस एथनिक लुक्स के साथ

punjabkesari.in Tuesday, Oct 01, 2024 - 03:29 PM (IST)

नारी डेस्क: नवरात्रि और दुर्गा पूजा जैसे पर्वों पर सजने-संवरने का अलग ही आनंद होता है। 3 अक्टूबर से नवरात्रि शुरू होने जा रही है और इसके साथ ही दुर्गा पूजा की तैयारियों का सिलसिला भी शुरू हो गया है। खासकर महिलाएं इन दिनों पारंपरिक परिधानों में सज-धजकर मां दुर्गा की पूजा करती हैं। अगर आप भी इस दुर्गा पूजा में अपने लुक से सबको इंप्रेस करना चाहती हैं, तो बॉलीवुड डीवाज के कुछ स्टाइलिश एथनिक लुक्स को ट्राई कर सकती हैं। ये लुक्स आपको एक्ट्रेस जैसी फील देंगे और आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देंगे। आइए जानते हैं कि आलिया भट्ट से लेकर जैकलीन फर्नांडिस तक के कौन से एथनिक लुक्स आप इस फेस्टिव सीजन में ट्राई कर सकती हैं।

आलिया भट्ट का रेड साड़ी लुक

आलिया भट्ट का हालिया फिल्म "रॉकी और रानी की प्रेम कहानी" का बंगाली लुक आप पर खूब जंचेगा। खासकर उनकी रेड साड़ी में आप बेहद खूबसूरत दिखेंगी। ओपन हेयर स्टाइल के साथ गोल्डन ज्वेलरी को मैच करके आप यह लुक कम्पलीट कर सकती हैं। रेड साड़ी फेस्टिवल के मौके पर सबसे आकर्षक और परंपरागत लुक माना जाता है, जो आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देगा।

PunjabKesari

रानी मुखर्जी का ऑफ-व्हाइट साड़ी लुक

रानी मुखर्जी का साड़ी लुक हमेशा से ही चर्चा में रहता है। आप इस दुर्गा पूजा में रानी के ऑफ-व्हाइट साड़ी लुक को अपनाकर रॉयल लुक पा सकती हैं। इस लुक के साथ हेयर बना और चोकर नेकलेस पहनकर आप एक परफेक्ट एथनिक स्टाइल पा सकती हैं। यह लुक न केवल क्लासी है, बल्कि दुर्गा पूजा के पवित्र माहौल के लिए एकदम परफेक्ट भी है।

काजोल का पिंक साड़ी लुक

काजोल का पिंक साड़ी लुक इस फेस्टिव सीजन के लिए एक बेहतरीन हो सकता है। खासकर स्लीवलेस ब्लाउज और पिंक साड़ी का कॉम्बिनेशन आपको एक ट्रेडिशनल और स्टाइलिश लुक देगा। अगर आप अपने लुक में कुछ और ग्रेस जोड़ना चाहती हैं, तो आप इसमें हेयर बन बना सकती हैं और हल्की ज्वेलरी पहन सकती हैं। 

PunjabKesari

सुष्मिता सेन का एलिगेंट जयपुरी लुक

अगर आप एलिगेंट और ग्रेसफुल दिखना चाहती हैं, तो सुष्मिता सेन का जयपुरी पिंक साड़ी लुक आपके लिए परफेक्ट रहेगा। यह लुक सादगी के साथ-साथ स्टाइल का भी बेहतरीन संयोजन है। इसे आप सिंपल पोनीटेल बनाकर और लंबे झुमके पहनकर कंप्लीट कर सकती हैं।

जैकलीन फर्नांडिस का व्हाइट और रेड बंगाली लुक

जैकलीन फर्नांडिस का व्हाइट और रेड साड़ी लुक बंगाली दुर्गा पूजा के लिए एकदम सही है। यह ट्रेडिशनल लुक आपको एकदम बंगाली बाला का फील देगा। इसे ओपन हेयर स्टाइल के साथ आप गोल्डन ज्वेलरी और लाल बिंदी के साथ पेयर कर सकती हैं। यह लुक दुर्गा पूजा के उत्सव के लिए सबसे उपयुक्त और आकर्षक रहेगा।

PunjabKesari

अनुष्का शर्मा का क्लासी सिल्क साड़ी लुक

अनुष्का शर्मा का क्लासी सिल्क साड़ी लुक भी इस दुर्गा पूजा के लिए एक बेहतरीन विकल्प है। इस लुक में गोल्डन सिल्क साड़ी और सटल मेकअप के साथ आप एलिगेंट और स्टाइलिश दिख सकती हैं। गोल्डन ज्वेलरी और बन हेयर स्टाइल इस लुक को कम्पलीट कर देगा।

दीपिका पादुकोण का रॉयल ट्रेडिशनल लुक

दीपिका पादुकोण अपने ट्रेडिशनल आउटफिट्स के लिए मशहूर हैं। उनका हेवी एम्ब्रॉयडरी साड़ी लुक नवरात्रि और दुर्गा पूजा के लिए परफेक्ट रहेगा। खासकर गोल्डन बॉर्डर वाली साड़ियां इस मौके पर बेहद शानदार दिखती हैं। अगर आप रॉयल और क्लासी लुक चाहती हैं, तो दीपिका का यह स्टाइल जरूर ट्राई करें।

PunjabKesari

प्रियंका चोपड़ा का हॉट पिंक लुक

प्रियंका चोपड़ा का हॉट पिंक लुक आपके फेस्टिव वार्डरोब में चार चांद लगा देगा। पिंक साड़ी के साथ हल्के मेकअप और बिंदी से आप एक परफेक्ट फेस्टिव लुक पा सकती हैं।

फेस्टिव सीजन में एथनिक आउटफिट्स की अहमियत

दुर्गा पूजा और नवरात्रि के दौरान एथनिक आउटफिट्स पहनना भारतीय परंपरा का हिस्सा है। यह न केवल हमें हमारी संस्कृति से जोड़ता है, बल्कि एक नया लुक और आत्मविश्वास भी देता है। बॉलीवुड डीवाज के स्टाइलिश लुक्स आपको न केवल आकर्षक दिखने में मदद करेंगे, बल्कि आपको आत्मविश्वास से भर देंगे।

इस दुर्गा पूजा में, आप इन स्टाइलिश और एलीगेंट लुक्स को ट्राई करें और फेस्टिव सीजन में अपनी खूबसूरती का जादू बिखेरें।

 

 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Priya Yadav

Related News

static