फिर छाया काजाेल का देसी लुक, दुर्गा पूजा पंडाल में बेटे को यूं संभालती आई नजर

punjabkesari.in Wednesday, Oct 13, 2021 - 02:05 PM (IST)

कल की तरह बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल ने आज भी  दुर्गा पूजा पंडाल में पहुंचकर मां दुर्गा का आर्शिवाद लिया। इस बार वह अपने बेटे युग देवगन के साथ पंडाल में पहुंची। हर साल की तरह इस बार भी उनकी मां तनुजा और बहन तनीषा मुखर्जी  भी दर्शन के लिए पहुंचे।


काजोल आज नीली साड़ी में बेहद सिंपल लुक में नजर आई। कल उन्होंने पिंक साड़ी को चुना था, जिसे पारंपरिक गहनों के साथ स्टाइल किया था। कल की तरह आज भी उन्होंने मेकअप नहीं किया हुआ था। 


सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों में देख सकते हैं कि  काजोल अपने बेटे के साथ पंडाल में पहुंची। इस दौरान वह युग का हाथ पकड कर उसे संभालती नजर आई । 

काजोल हर साल अपनी मां और बहन के साथ पंडाल में पहुंचकर माता का आशीर्वाद लेती है।  दुर्गा पंडाल में स्पॉट हुई तनीषा ने जहां पिंक कलर की साड़ी पहनी हुई थी, तो वहीं  मां तनुजा ने लाइट ब्लू साड़ी कैरी की हुई थी। 


कल की कुछ तस्वीरों में काजोल इमोशनल नजर आई थी।  एक वीडियो में वह अपने रिश्तेदारों से मिलकर रोती हुई दिख रही थी। 

Content Writer

vasudha