बुराईयों का नाश करेगी दुर्गा चालिसा, पढ़ने से मन होगा शांत दुख भी होंगे दूर  !

punjabkesari.in Monday, Jun 05, 2023 - 06:20 PM (IST)

वैसे तो हम सब जानते हैं कि नवरात्रि में घरों में दुर्गा सप्तशति का पाठ किया जाता है। दुर्गा सप्तशती के पाठ को पढ़ने के कुछ नियम भी होते हैं इसे लगातार 9 दिनों तक करना पड़ता है। लेकिन यह जरुरी नहीं है कि आप दुर्गा सप्तशति और दुर्गा चालिसा सिर्फ नवरात्री में ही पढ़ें। आप अपने कष्ट दूर करने और मन की शांति के लिए भी दुर्गा चालिसा कभी भी पढ़ सकते हैं। इसे पढ़ने में भी समय नहीं लगता। आज आपको बताते हैं दुर्गा चालिसा पढ़ने से आपको क्या-क्या लाभ होंगे...

ऐसे करें इसका पाठ 

दुर्गा चालिसा को पढ़ने के लिए सूर्योदय से पहले ही उठकर स्नान करके साफ कपड़े पहनें। इसके बाद अपने सामने एक चौकी रखकर वहां पर मां दुर्गा की  तस्वीर रखकर सामने फूल, रोली, दीप, दूध और प्रसाद चढ़ाकर मां की अर्चना करें। फिर दुर्गा चालिसा का पाठ करें। दुर्गा चालिसा पढ़ने के बाद मां की आरती करें और प्रसाद लेकर अपनी दिनचर्या के कार्य करें। 

चालिसा पढ़ने से मन रहेगा शांत 

दुर्गा चालिसा पढ़ने से आप मानसिक रुप से मजबूत बनते हैं और आपका मन शांत होता है। इसके अलावा यह चालिसा आपके मन को बुरी शक्तियों से बचाने में भी मदद करता है और आपके मन को नियंत्रित रखता है। यदि आपकी कुंडली में राहु कमजोर है तो दुर्गा चालिसा का पाठ आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। सिर्फ इतना ही नहीं दुर्गा चालिसा का पाठ करने से आपको सम्मान और संपत्ति भी मिलती है। दुखों को दूर करने के लिए और शत्रुओं पर विजय पाने के लिए आप दुर्गा चालिसा का पाठ कर सकते हैं। 

Content Writer

palak