सूजी आंखें , चेहरे पर मायूसी... दुलकर सलमान ने वीडियो शेयर कर बताया अपना हाल

punjabkesari.in Tuesday, Jul 04, 2023 - 11:40 AM (IST)

फेमस अभिनेता दुलकर सलमान ने साउथ के साथ हिंदी सिनेमा में भी अपनी अलग पहचान बना ली है। उनके किरदार को बेहद पसंद किया जाता है। हाल ही में एक्टर ने अपनी जिंदगी से जुड़ी कुछ ऐसी बात बता दी, जिसे सुन फैंस काफी हैरान हैं। लोग  इस बात को चिंतित हैं कि आखिर एक्टर के साथ हुआ क्या है।


दरसअल हाल ही में दुलकर ने  इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उनके आंखें सूजी हुई दिखाई दे रही है। इस पोस्ट में नम आंखों से दुलकर ने बताया कि वो कई दिनों से सोए नहीं हैं। हालांकि कुछ देर बाद उन्होंने इस वीडियो को डिलीट कर दिया। लोग समझ नहीं पा रहे हैं कि आखिर माजरा है क्या।


दुलकर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा था- 'मैं काफी समय से सोया नहीं हूं। मैंने पहली बार ऐसा कुछ अनुभव किया है और चीजें अब पहले जैसी नहीं रहीं। यह उस बिंदु पर पहुंच गया है, जहां मैं इसे अपने दिमाग से नहीं निकाल पा रहा हूं। मैं और भी बहुत कुछ कहना चाहता हूं, लेकिन मैं श्योर नहीं हूं कि मुझे इसकी अनुमति है या नहीं।'


अब फैंस ने इस वीडियो के आने के बाद काफी परेशान हैं। एक यूजर ने लिखा- 'दुलकर सलमान ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया और उसपर कंट्रोवर्शियल कमेंट्स आने के बाद मिनटों में हटा लिया सब कुछ ठीक है ना?' वहीं कुछ लोग इसे पब्लिसिटी स्टंट बता रहे हैं। बता दें कि फेमस अभिनेता दुलकर सलमान कभी एक्टर बनना ही नहीं चाहते हैं। वो एक मल्टीनेशनल कंपनी में जॉब करते थे, लेकिन समय को कुछ और ही मंजूर था।

Content Writer

vasudha