दुल्हनिया Alia को लाने निकली बारात, ननद Riddhima और सास Neetu Kapoor की सामने आई तस्वीर

punjabkesari.in Thursday, Apr 14, 2022 - 04:51 PM (IST)

बॉलीवुड के मशहूर स्टार कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट कुछ ही देर में सात फेरे लेने जा रहे हैं। दुल्हनिया आलिया भट्ट को ले जाने के लिए बाराती पहुंच चुके हैं। दूल्हे की मां नीतू कपूर सज- धज कर शादी समारोह में पहुंच गई है, साथ में उनकी बेटी रिद्ध‍िमा कपूर साहनी और भांजी समारा साहनी भी मौजूद हैं।

नीतू कपूर  मल्टी कलर के लहंगे में कहर ढा रही है। इस आउटफिट में उनकी उम्र में अंदाजा लगाना बेहद मुश्किल है।


वहीं रणबीर की बहन  रिद्ध‍िमा कपूर का भी पार्टी लुक सामने आया है। गोल्डन कलर के हैवी लहंगे में वह किसी हिरोइन से कम नहीं लग रही है।

इस दौरान करण जौहर भी पिंक शेरवानी में नजर आए। 

वहीं दुल्हन की मां सोनी राजदान और बहन शाहीन राजदान भी बन-ठनकर शादी में पहुंची चुकी हैं।


इसके अलावा करीना कपूर खान  भी पति  सैफ अली खान के साथ बारात में शामिल होने के लिए घर से निकल चुकी हैं। करीना और सैफ पेस्टल पिंक कलर के आउटफिट्स में ट्विन करते नजर आए।


कल की तरह आज भी करीना ने पीच और सिल्वर कलर की साड़ी पहनकर लाइमलाइट लूट ली। वहीं उनके पति पिंक कुर्ते और व्हाइट पायजामे में पूरे बाराती लुक में नजर आ रहे हैं।

 शादी में अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा भी पहुंची हैं।  येलो और ग्रीन कलर के आउटफिट में वह बेहद खूबसूरत लग रही है। 

Content Writer

vasudha