इसलिए शादी करने से कतराती है आज की युवा पीढ़ी

punjabkesari.in Wednesday, Oct 20, 2021 - 02:22 PM (IST)

पहले जमाने में मां-बाप बच्चों की शादी तय कर देते थे। ऐसे में लड़का-लड़की एक-दूसरे से पहले मिल भी नहीं पाते थे। मगर अब समय बदल गया है। आजकल लड़का-लड़की पहले एक-दूसरे से मिलते व समझते हैं। उसके बाद ही शादी करने का फैसला करते हैं। इसके अलावा कई लोग पहले से ही रिलेशनशिप में होने से लव मैरिज करते हैं। मगर फिर भी आज के युवा शादी के नाम से दूर भागते हैं। वे शादी ना करना ही सही समझते हैं, जिसके पीछे कई वजह हो सकती हैं। चलिए आज हम आपको इनके पीछे की कुछ खास वजह बताते हैं...

परिवार की जिम्मेदारी उठाने से कतराना एक कारण

आजकल के युवा अपने करियर पर ज्यादा फोकस करना चाहते हैं। ऐसे में वे परिवार की जिम्मेदारी को संभालने से कतराते हैं। इसके साथ ही कई लोगों को ऐसा भी लगता है कि वे सास-ससुर समेत फैमिली से एडजस्ट नहीं कर पाएंगे। खासतौर पर लड़कियां समझती है कि शादी के बाद उन्हें अपने सपनों के बीच (पढ़ाई और नौकरी करके पैसे कमाने) समझौता करना पड़ेगा। इसलिए वे शादी के नाम से दूर भागती है।

माता-पिता के कारण

अक्सर हर घर में कपल्स के बीच छोटी-मोटी अनबन होती रहती है। अंतर बस इतना है कि कहीं जगह पर ये झगड़े कम होते हैं तो कहीं ज्यादा। ऐसे में पेरेंट्स को झगड़ता हुआ देखकर बच्चों के मन में एक डर सा बैठ जाता है। ऐसे में शादी के बंधन में ना बंधने का फैसला कर लेते हैं। असल में, उन्हें लगता है कि शादी के बाद उनकी जिंदगी भी ऐसी ही होगी।

तलाक की खबरें सुनने के कारण

अक्सर कई लोगों की शादी लंबे समय तक नहीं टिकती है। ऐसे में वे तलाक लेकर एक-दूसरे से अलग होना सही समझते हैं। ऐसे में घर के किसी सदस्य या दोस्तों द्वारा ऐसी खबर सुनने पर युवाओं के मन में गहरा असर पड़ता है। ऐसे में वे सोचते हैं कि कहीं हमारे साथ भी कुछ ऐसा ना हो जाएं। इसलिए आजकल के युवा शादी से दूर भागना सही समझते हैं।

आजादी और सपनों के कारण

कई लोगों को अपनी आजादी बहुत ही प्यारी होती है। ऐसे में उन्हें लगता है कि शादी करने से उनकी आजादी चली जाएगी। दरअसल, उन्हें जिंदगी में किसी की रोक-टोक, बंदिशे पसंद नहीं होती है। वहीं कुछ लोग सोचते हैं कि शादी के बाद वे जिम्मेदारियों में बंध जाएंगे। ऐसे में कुछ लोग शादी का फैसला अच्छे से सोच-समझकर लेते हैं। दूसरी ओर इससे दूर रहना यानि शादी ना करना ही सही मानते हैं।

 

 

 

Content Writer

neetu