''पोलर नाईट'' का कमाल! अमेरिका के इस शहर में जनवरी 2021 तक नहीं उगेगा सूरज

punjabkesari.in Sunday, Nov 22, 2020 - 06:24 PM (IST)

दुनियाभर से ऐसी बहुत सी चीजें हैं जो हैरान कर देती है। ऐसी ही एक जगह अमेरिका के अलास्का में देखने को मिलेगी। अलास्का में उतकियागविक (Utqiagvik) नाम का एक शहर है। जहां अब अगले दो महीनों तक सूरज की रोशनी देखने को नहीं मिलेगी।इस शहर में आने वाले दो महीनों में सिर्फ अंधेरा ही रहेगा। दरअसल, यहां पोलर नाइट की शुरूआत हो चुकी है। जिस वजह से शहरवासी अब अगले साल यानि जनवरी 2021 में ही सूरज देख पाएंगे। 

पोलर नाइट क्या है? 

पोलर नाइट एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमें आर्कटिक और अंटार्कटिक सर्किल में आने वाली जगहों पर अंधेरा छा जाता है। ऐसा तब होता है जब आर्कटिक सर्कल में लैटीट्यूड ऐसे पॉइंट पर आ जाता है जहां 24 घंटों के लिए सूरज Horizon से नीचे रहता है। जबकि गर्मीयों इसका उल्ट होता है। गर्मियों में सूरज Horizon के ऊपर होने के कारण कई जगहों पर ढलता ही नहीं है। 

उतकियागविक (Utqiagvik) नाम के इस शहर में बेशक 66 दिनों तक सूरज नहीं निकलेगा लेकिन इस शहर में पूरी तरह अंधेरी भी नहीं रहेगा। यहां कुछ घंटों के लिए हर दिन रोशनी रहेगी ताकि दिन में लोग बिना लाइट के भी देख सकें। इस प्राकृतिक घटना से निपटने के लिए लोग पहले से तैयारी कर लेते हैं। इस शहर के लोग विटामिन डी के सप्लीमेंट लेने लगते हैं और आर्टिफिशयल रोशनी पर निर्भर हो जाते हैं।

Content Writer

Bhawna sharma