दुनिया की पहली 100% पेपरलेस बनी दुबई सरकार, अब हर साल बचेंगे 2700 करोड़

punjabkesari.in Tuesday, Dec 14, 2021 - 01:18 PM (IST)

संयुक्त अरब अमीरात आए दिन नई से नई घोषणाएं कर दुनिया को हैरानी में डाल रहा है। अब वहां के क्राउन प्रिंस शेख हमदान बिन मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने दुबई सरकार शत प्रतिशत कागज रहित होने वाली दुनिया की पहली सरकार बन गई है। इससे 1.3 अरब दिरहम (35 करोड़ डॉलर) और एक करोड़ 40 लाख श्रम घंटों की बचत हुई है।

दुबई सरकार में सभी आंतरिक, बाहरी लेनदेन और प्रक्रियाएं अब शत प्रतिशत डिजिटल हैं तथा एक व्यापक डिजिटल सरकारी सेवा मंच इसका प्रबंधन करता है। शेख हमदान ने एक बयान जारी कर कहा कि- इस लक्ष्य को हासिल करना जीवन के सभी पहलुओं को डिजिटल बनाने की दुबई की यात्रा में एक नए चरण की शुरुआत का प्रतीक है। इस यात्रा का आधार नवोन्मेष, कलात्मकता और भविष्य पर केंद्रित है।’’


दुबई सरकार को इस नीति से बड़ा फायदा होगा। पेपरलेस होने से न सिर्फ धन बल्कि मानवश्रम की भी बचत होगी।  दुबई सरकार अब हर साल करीब 2700 करोड़ रुपये बचा सकती है, वहीं साल में 33।6 करोड़ पेपरशीट की भी बचत होगी। वहीं इस फैसले के बाद करीब 14 लाख मानव श्रम घंटों की भी बचत की जा सकेगी। इस मिशन की शुरुआत  2018 में ही हुई थी और बहुत ही कम समय में इसे पूरा कर लिया गया। 


पर्यावरण के लिहाज से भी यह एक सराहनीय कदम है। दुबई क्राउन प्रिंस ने इसे एक नए युग की शुरुआत बताते हुए  कहा -आने वाले 5 दशक में सरकार डिजिटल सेवाओं को आधुनिक और सुविधाजनक बनाने के लिए काम करेंगी।

Content Writer

vasudha