कलयुगी पिता ने किया रिश्ते को कंलकित, फिर ले ली खुद की जान

punjabkesari.in Thursday, Oct 03, 2019 - 01:02 PM (IST)

नशे की हालात में व्यक्ति कई बार ऐसा अपराध कर देता है जिसके बारे में उसे पता भी नही लगता है लेकिन होश में आने के बाद उसे उसका एहसास जरुर होता है। आगरा के खेरागढ़ के एक गांव में एक पिता ने नशे की हालत में अपनी 12 साल की सौतेली बेटी के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। नशे की हालात में उसे इस बात का एहसास नही था लेकिन होश आने के बाद जब एहसास हुआ तो उसने अपनी खुद की ही जान दे दी।

 

विरोध करने पर पत्नी से भी की मारपीट

मंगलवार रात को आगरा के खेरागढ़ क्षेत्र के गांव में 40 साल के व्यक्ति शराब पीने के बाद जब घर लौटा तो वह अपनी 12 साल की सौतेली बेटी को लेकर घर से बाहर चला गया। पत्नी को जब शक हुआ तो वह परिवार वालों के साथ बेटी व पति को ढूंढने के लिए निकल पड़ी। पति व बेटी के न मिलने पर वह परेशान होकर घर आ गई। कुछ समय बाद पति खुद ही बेटी के साथ घर आ गया तो बेटी ने सारी बात अपनी मां को बताई। उसने बताया कि किस तरह पिता ने उसके साथ गलत काम करने का प्रयास किया। पत्नी ने इस बात पर अपने पति का विरोध किया तो व्यक्ति ने महिला व बेटी के साथ मारपीट कर उन्हें घर से निकाल दिया। उसे वह दोनों अपने चचेरे ससुर के घर में रही। बुधवार को सुबह जब वह घर पहुंची तो उन्होंने देखा कि व्यक्ति ने खुद फांसी लगाई हुई थी। इस घटना के बारे में उन्होंने पुलिस को जानकारी दी व पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

 

 

पुलिस के अनुसार यह मामला आत्महत्या का है। वहीं पत्नी ने पुलिस को एक दिन पहली का सारी घटना की जानकारी देते हुए बताया कि व्यक्ति ने किस तरह से नशे में गंदी हरकत की थी। जिसका विरोध करने पर न केवल उसने मार-पीट की थी बल्कि उन्हें घर से भी निकाल दिया था। 

बड़ी बेटी के साथ भी किया था प्रयास

जानकारी के अनुसार आत्महत्या करने वाला ग्रामीण विकृत मानसिकता का व्यक्ति था। इससे पहले भी वह अपने बड़ी बेटी के साथ जबरदस्ती का प्रयास कर चुका था, उस समय यह मामला रफा- दफा कर दिया गया था। व्यक्ति की पहली पत्नी ने 8 साल पहले फांसी लगाकर अपनी जान दे दी थी। उसकी तीन बेटियां व एक बेटा है। पत्नी की मौत छह महीने बाद ही व्यक्ति ने दूसरी शादी कर ली थी जिसकी एक बेटी थी। 

 

Content Writer

khushboo aggarwal