पेट की जिद्दी चर्बी हो जाएगी गायब, रोज पिएं ये 5 Drinks

punjabkesari.in Thursday, Mar 28, 2024 - 10:21 AM (IST)

खराब लाइफस्टाइल और गलत खान-पान के कारण इन दिनों लोग मोटापे का शिकार हो रहे हैं। मोटापा एक ऐसी समस्या है जो कई तरह की बीमारियों को जन्म देता है। ऐसे में इससे छुटकारा पाने के लिए लोग कई तरह की डाइट भी फॉलो करते हैं। यदि आप भी मोटापे से जूझ रहे हैं तो धनिया के बीज आपके काम आ सकते हैं। धनिया के बीज को इन चीजों में डालकर पीने से आपका वजन कम होने लगेगा। आइए आपको बताते हैं इनका सेवन आप कैसे करें। 

धनिया की चाय

धनिया के बीजों से बनी चाय का सेवन करने से आपका पाचन तंत्र सही रहेगा। पाचन तंत्र सही रहने से आपका वजन भी कंट्रोल में रहेगा। 

धनिया का सूप 

इसके बीजों से बना सूप रोजाना पीने से भी आपकी इम्यूनिटी पॉवर मजबूत बनेगी। इसके अलावा यह वेट लॉस में भी मदद करेगा। 

धनिया के बीज 

वजन कम करने के लिए आप धनिया के बीजों का सेवन पानी के साथ कर सकते हैं। रात में सोने से पहले धनिया के बीजों को पानी में भिगोएं। सुबह उठकर इन बीजों का सेवन करें। इससे पाचन तंत्र सही रहेगा और वजन भी कंट्रोल में रहेगा। 

ये ड्रिंक्स भी आएंगी काम 

अदरक से बनी चाय 

धनिया की ड्रिंक्स का सेवन करने से भी आपका वजन कम होने लगेगा। वजन कम करने के लिए आप अदरक की चाय पिएं। यह हर्बल चाय पीने से बीमारियों का खतर भी कम होगा। कई शोधों में यह बात साबित हुई है कि अदरक की चाय पीने से वजन कम होता है। 2 ग्राम अदरक पाउडर को गर्म पानी में मिलाकर सुबह पिएं। नियमित सेवन करने से आपको फर्क दिखने लगेगा। 

एप्पल साइड विनेगर 

इसमें पाया जाने वाला एसिटिक एसिज इंसुलिन के उत्पादन को कम करने में मद दकरता है। इसका सेवन करने से मेटाबॉल्जिम बूस्ट होता है और भूख भी कम लगती है। एप्पल साइड विनेगर पीने से पेट के आसपास की चर्बी कम होने लगती है।  

Content Writer

palak