मोटापा-थायराइड से चाहिए छुटकारा तो आज ही शुरू करें इस बर्तन में पानी पीना

punjabkesari.in Wednesday, Mar 31, 2021 - 09:47 AM (IST)

चांदी के बर्तन में पानी पीना बहुत फायदेमंद माना जाता है। पुराने समय के लोग, खासकर बड़े-बड़े राजा महाराजा चांदी के बर्तन में भोजन या पानी पिया करते थे तभी तो वह जल्दी बीमारियों की चपेट में नहीं आते हैं। मगर, मॉर्डन समय में स्टील ने उनकी जगह ले ली जबकि कुछ घरों में आज भी शिशु को चांदी के बर्तनों में ही अनप्राश करवाया जाता है। वैज्ञानिक भी मानते हैं कि चांदी तन-मन की शक्ति बढ़ती है और इससे दिमाग भी काफी तेज होता है। चलिए आज हम आपको बताते हैं कि चांदी के बर्तनों में  पानी पीने या खाना खाने से क्या-क्या लाभ होते हैं।

क्यों फायदेमंद है चांदी के बर्तन?

चांदी में स्टरलाइजिंग गुण होते हैं जो पानी या भोजन में मौजूद कीटाणुओं को नष्ट कर देते हैं। वहीं, ये बर्तन नेचुरली बैक्टीरिया फ्री होते हैं। यही वजह है कि इनमें पानी या कोई भी लिक्विड पदार्थ रखने सो वो लंबे समय तक फ्रेश रहती है। इसके अलावा इससे थायराइड, गठिया, कैंसर जैसी बीमारियों से भी बचाव रहता है।

PunjabKesari

चलिए अब आपको बताते हैं चांदी के बर्तन के फायदे

एनीमिया से छुटकारा

चांदी के बर्तनों के तत्व शरीर में सेल्स का निर्माण करते हैं, जिससे खून की कमी नहीं होती है। इसके अलावा यह ब्लड सर्कुलेशन को सही रखने में भी मदद करता है।

किडनी व लिवर को रखे स्वस्थ

रातभर चांदी के बर्तन में पानी भरकर रख दें और सुबह खाली पेट पीएं। इससे शरीर के विषैले तत्व निकल जाएंगे और किडनी व लिवर स्वस्थ रहेंगे। इससे पाचन संबंधी, कब्ज, एसिडिटी जैसी समस्याएं भी दूर रहती हैं।

शरीर का तापमान रखे कंट्रोल

चांदी के गिलास में पानी पीने से शरीर का तापमान नियंत्रित रहता है और ठंडक भी मिलती है। ऐसे में गर्मियों में इस बर्तन में रखा पानी जरूर पीएं।

PunjabKesari

नहीं होगा बैक्टीरियल इंफेक्शन

चूंकि ये बर्तन बैक्टीरिया फ्री होते हैं इसलिए इसमें खाया भोजन सिर्फ स्वादिष्ट ही नहीं पौष्टिक भी होता है। इससे बैक्टीरियल इंफेक्शन होने का खतरा भी कम रहता है।

इम्यूनिटी बढ़ाए

कोरोना काल में इम्यूनिटी बढ़ाए रखना बहुत जरूरी है। ऐसे में आप इन बर्तनों में पानी पीकर इस काम भी आसान कर सकते हैं। एक्सपर्ट की मानें तो इसमें पानी पीने से इम्यूनिटी बूस्ट होती रहती है।

सर्दी-जुकाम से छुटकारा

रोजाना 1 चांदी के गिलास में पानी भरकर रातभर के लिए रखें और सुबह खाली पेट पीएं। नियमित ऐसा करने से सर्दी-जुकाम की समस्याएं दूर रहती हैं।

वजन घटाए

सुबह खाली पेट चांदी के बर्तन में रखा पानी पीने से वजन घटाने में भी मदद मिलती है। इससे मेटाबॉजिल्म बढ़ता है, जिससे आपके शरीर का वजन तेजी से घटता है।

PunjabKesari

आंखों को रखे स्वस्थ

आंखों से जुड़ी परेशानियों को दूर करने में भी इस बर्तन का पानी बहुत फायदेमंद है। साथ ही इससे आंखों की रोशनी भी बढ़ती है।

स्किन को भी मिलते हैं फायदे

डार्क सर्कल्स, झुर्रियां और फाइन लाइन्स से छुटकारा पाना चाहते हैं तो रोजाना इस बर्तन में रखा पानी पीएं। इससे स्किन ग्लो भी करती है।

गुस्सा करे शांत

जिन लोगों को ज्यादा गुस्सा आता है, उन्हें बड़े-बुजुर्ग चांदी के बर्तन में पानी पीने की सलाह देते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इसके तत्व दिमाग को शांत करने में मदद करते हैं। इससे तनाव और डिप्रेशन से भी बचाव रहता है।

डायबिटीज व थायराइड

रोजाना इस बर्तन में रखा पानी पीने से शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है, जो डायबिटीज मरीजों के लिए फायदेमंद है। साथ ही इससे थायराइड, जोड़ों में दर्द, आर्थराइटिस, गठिया जैसी बीमारियां भी दूर रहती है।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anjali Rajput

Recommended News

Related News

static