शरीर को स्वस्थ रखने के साथ वजन कम करने में मदद करते हैं ये 4 डिटॉक्स वाटर

punjabkesari.in Saturday, Jun 16, 2018 - 02:32 PM (IST)

स्वस्थ रहने के लिए शरीर को डिटॉक्स करना बहुत जरूरी है। बॉडी डिटॉक्स करना यानि शरीर के अंदर के विषैले पदार्थों को बाहर निकालना। आज हम आपको ऐसे डिटॉक्स वॉटर बताने जा रहे हैं जो शरीर को टॉक्सिन्स रहित बनाने के साथ पाचन तंत्र के लिए भी बहुत फायदेमंद है। इसके अलावा इसे पीने से स्किन साफ, लिवर स्वस्थ रहता है और यह एनर्जी बूस्ट करने में मदद करता है। आइए जानिए घर पर कैसे बनाएं डिटॉक्स वाटर?

1. अनानास का डिटॉक्स वाटर


अनानास से तैयार वाटर एक्सट्रा चर्बी कम करने में मदद करता है। इसे बनाने के लिए अनानास और नींबू के टुकड़े बारीक काट लें। फिर इसे जार में लेकर इसमें पुदीने के पत्ते, पानी और बर्फ के टुकड़े डालें। अब इसे 4 घंटे के लिए फ्रिज में रख दें और फिर पीएं।

2. स्ट्रॉबरी-किवी का डिटॉक्स वाटर


स्ट्रॉबरी और किवी में विटामिन्स, पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इससे तैयार डिटॉक्स वाटर पीने से शरीर को  पर्याप्त मात्रा में न्यूट्रिशन मिलता है और यह टॉक्सिन्स निकालने में मदद करता है। इसे तैयार करने के लिए स्ट्रॉबरी और किवी के बारीक टुकड़ें काट लें और इसे पानी में डाल कर इसमें पुदीने के पत्ते और बर्फ के टुकड़ें डालें। फिर इसे 6 घंटे के लिए फ्रिज में रखें।

3. संतरे और खीरे का डिटॉक्स वाटर


शरीर को टॉक्सिन रहित बनाने के लिए संतरे और खीरे से तैयार डिटॉक्स वाटर काफी फायदेमंद है। यह शरीर को बीमारियों से भी बचाए रखता है। संतरे में विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है और खीरा शरीर को हाइड्रेट करने में मदद करता है। इससे डिटॉक्स वाटर तैयार करने के लिए पुदीने के पत्ते और खीरे को काट कर पानी में डालें। फिर इसमें संतरे के टुकड़े डाल कर फ्रिज में 2 घंटे के लिए रख दें।

4.तरबूज और खीरे का डिटॉक्स वाटर


यह शरीर को टॉक्सिन्स रहित करने के साथ पाचन तंत्र के लिए भी काफी फायदेमंद है। इसके लिए तरबूज, खीरे और पुदीने के पत्ते काटकर जार में डालें और फिर इसे फ्रिज में 4 घंटे के रखें। फिर इसे पीएं।
 

Punjab Kesari