रोज सुबह पीएं शहद वाला गुनगुना पानी, मिलेंगे ये कमाल के फायदे

punjabkesari.in Wednesday, Jun 02, 2021 - 04:17 PM (IST)

शहद एक प्राकृतिक औषधी है। इसमें विटामिन ए, बी, सी, आयरन, कैल्शियम, सोडियम, फास्फोरस और आयोडीन भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। रोजाना गुनगुने पानी में 1 चम्मच शहद का सेवन करने से शरीर को काफी फायदा मिलता है। सुबह खाली पेट इसका नियमित सेवन करने से सेहत से जुड़ी कई समस्याओं से हमेशा के लिए निजात मिल सकती है। आज हम आपको गुनगुने पानी में शहद डालकर पीने के फायदों के बारे में बताएंगे। 

वजन कम करें

लोग वजन घटाने के लिए ना जाने क्या-क्या तरीके अपनाते हैं। मगर फिर भी कोई फायदा नहीं होता। ऐसे में सुबह खाली पेट शहद वाले पानी को पीने से भूख कम लगती है। इसके अलावा इस पानी का सुबह सेवन करने से शरीर में पूरे दिन एनर्जी बनी रहती है। आप चाहें तो शहद के साथ पानी में नींबू भी डाल सकते हैं। इसमें मौजूद विटामिन-सी शरीर में कैलोरी की मात्रा को कम करके मोटापे से बचाता है।

मजबूत पाचन तंत्र

शहद पाचन तंत्र के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसमें पाए जाने वाले एंटी बैक्टीरियल पेट को हर तरह के संक्रमण से दूर रखने में मदद करते हैं और पाचन क्रिया को दुरूस्त रखते हैं। जिन लोगों को कब्ज, गैस या एसिडिटी की समस्या है उन्हें इसका सेवन जरूर करना चाहिए। 

इम्यूनिटी बूस्टर

कोरोना काल में इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए शहद वाला पानी पिएं। जो आपको सर्दी-खांसी और कई इंफेक्शन से बचाएगा।

शरीर को डिटॉक्स करें

शरीर में कई विषैले तत्व मौजूद होते हैं। अगर यह शरीर से बाहर ना निकले तो कई तरह की समस्याएं होने लगती है। शहद शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालने में भी मदद करता है। देखा जाए तो यह एक तरह से डिटॉक्स डायट है।

मुंह की दुर्गंध करे खत्म 

शहद के पानी से मुंह से आने वाली दुर्गंध भी दूर हो जाएगी। आप चाहें तो शहद के साथ नींबू भी डाल सकते हैं। एसीडिक गुणों के कारण नींबू मुंह की दुर्गंध को खत्म करता है। इसके साथ दातों में मौजुद बैक्टीरिया को भी खत्म करता है।

Content Writer

Bhawna sharma