ग्रीन टी के फायदे और नुकसान जानकर करे सेवन

punjabkesari.in Thursday, Aug 15, 2019 - 11:09 AM (IST)

ग्रीन टी के फायदे: सेहतमंद रहने के लिए अक्सर डॉक्टर्स भी ग्रीन टी पीने के लिए कहते हैं लेकिन चीज तब तक ही फायदा देती है जब तक उसे सही तरीके से पिया जाए। उसी तरह ग्रीन टी पीने का सही समय और ग्रीन टी पीने का तरीका सही न होना भी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। लिहाजा, अगर आप भी स्वस्थ रहने के लिए ग्रीन टी का सेवन करते हैं तो आपको इसे पीने का सही तरीका व समय पता होना चाहिए। आप सोते समय भी हरी चाय का सेवन कर सकते है। सोते समय ग्रीन टी पीने के फायदे (Health Benefits of Green Tea) भी होते अधिक होते है।

 

ग्रीन टी पीने के परहेज

दरअसल, ग्रीन टी में भी कैफीन होती है, जिसकी ज्यादा मात्रा सेहत के लिए सही नहीं है। साथ ही इसमें एंटीऑक्सीडेंटस और फ्लवोनोइडस भी अधिक होता हैं, जो लिवर को नुकसान पहुंचाता है। बहुत अधि‍क मात्रा में ग्रीन टी पीने से सिर दर्द, पेट दर्द, कब्ज, एसिडिटी, डायरिया और घबराहट की शिकायत हो सकती है।

 

ग्रीन टी पीने का तरीका

वजन तेजी से कम करने के लिए बहुत से लोग सुबह खाली पेट ग्रीन टी पीते हैं लेकिन सुबह खाली पेट ग्रीन टी पीने के फायदे नहीं बल्कि नुकसान है। दिन में केवल 2-3 कप ग्रीन टी का सेवन ही करना चाहिए लेकिन इसमें दूध और शक्कर मिलाकर ना पिएं। आप चाहें तो इसमें शहद मिक्स कर सकते हैं।

ग्रीन टी पीने का सही समय

भोजन करने के आधे घंटे बाद
ब्रेकफास्ट के बाद
वजन घटाने के लिए - भोजन से 1-2 घंटे पहले

 

ग्रीन टी के फायदे (Green Tea Benefits in Hindi)

 

ग्रीन टी पीने के फायदे दिमाग की बीमारियां करें खत्म

ग्रीन टी दिमाग को तरोताजा करने में काफी मददगार है। इसे रोजाना पीने से मस्तिष्क उत्तकों को खत्म होने से रोका जा सकता है। इससे दिमाग की भूलने की बीमारियां जैसे अलजाइमर या पार्किशन की आशंका को कम होती है।

ग्रीन टी के फायदे कैंसर से करें बचाव

ग्रीन टी कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का खतरा कम करती है। यह शरीर में कैंसर कोशिकाओं को खत्म करती है। रोजाना ग्रीन टी पीने से पाचन नली और मूत्राशय के कैंसर होने की आशंका खत्म होती है।

तनाव करें कम

टेंशन को खत्म करने और रिलैक्स होने के लिए लोग चाय का सेवन करते हैं। टेंशन को खत्म करना भी ग्रीन टी पीने के फायदे (Green Tea Ke Fayde in Hindi) में से एक है। ग्रीन टी तनाव घटाने में ज्यादा फायदेमंद है। इसमें पाया जाने वाला अमीनो एसिड चिंता को दूर भगाता है और दिमाग को रिलैक्स करता है।

 

ग्रीन टी बेनिफिट्स हार्ट अटैक से बचाएं

ग्रीन टी में ऐसे तत्व होते हैं जो शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम करते हैं। इसके कम होने पर ब्लड प्रैशर भी नार्मल रहता है और हार्ट अटैक जैसी समस्या से बचा जा सकता है।

हरी चाय के फायदे मोटापा घटाए

अगर मोटापे को घटाना हो तो ग्रीन टी बेस्ट ऑप्शन है। इसमें पाई जाने वाली कैफीन वजन घटाने में मदद करती है। भोजन खाने के बाद एक कप ग्रीन टी पीने से पाचन शक्ति बढ़ जाती है। खाना बहुत आसानी से पच जाता है।

हरी चाय के लाभ मुंह की बदबू हटाए

ग्रीन टी मुंह की बदबू खत्म करने के लिए बहुत फायदेमंद है। इसमें ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो मुंह में दुर्गंध फैलाने वाले तत्वों को खत्म करते हैं।
 

ग्रीन टी के नुकसान (Disadvantages of Green Tea)

पेट की दिक्कतें

ग्रीन टी में कैफीन होता है जो गैस्ट्रिक जूस को पतला कर देता है और पेट व प्लीहा को प्रभावित करता है। इससे आपको पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। जिन लोगों के पेट में अल्सर हो, उन्हें ग्रीन टी नहीं पीनी चाहिए।

आयरन की कमी का कारण

इसमें मौजूद टैनिन आयरन को अवशोषित होने से रोकता है, जिससे शरीर में इस जरूरी तत्व की कमी हो जाती है।

प्रेगनेंट महिलाएं रहें दूर

प्रेगनेंसी में भूलकर भी इस चाय का सेवन ना करें क्योंकि इससे गर्भपात हो सकती है। यहां तक की डिलीवरी के कुछ समय बाद तक भी आप हो सके तो इसका सेवन न करें।

धड़कने तेज होना

ग्रीन टी की 227 ग्राम चाय में 24 से 45 मिलीग्राम तक कैफीन होता है, जिससे दिल की धड़कन अनियमित हो सकती। इससे दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ता है और स्वभाव भी चिड़चिड़ा हो जाता है।

एनिमिया और डायरिया

बहुत अधिक मात्रा में ग्रीन टी पीने से एनिमिया होने का खतरा बढ़ जाता है। साथ ही इससे डायरिया की शिकायत भी हो सकती है।

अनिद्रा की समस्या

बहुत अधिक मात्रा में ग्रीन टी के सेवन से अनिद्रा की शिकायत भी हो सकती है। इसके ज्यादा सेवन से नींद तो प्रभावित होती ही है, साथ ही यह अन्य बीमारियों का खतरा भी बढ़ाता है।

Content Writer

Anjali Rajput