गाजर का जूस पीने से कैंसर का खतरा होगा कम! औरतों के लिए और भी फायदेमंद

punjabkesari.in Tuesday, Feb 18, 2020 - 04:38 PM (IST)

कैंसर ने न केवल भारत में बल्कि दुनिया भर में बहुत से लोगों को अपना शिकार बना रहा है। रिपोर्ट के अनुसार आज की तारीख में केवल भारत में ही 11 लाख से भी ज्यादा लोग पीड़ित हैं। यह संख्या आने वाले टाइम में बढ़ने की कागार पर है। मगर यदि आप चाहते हैं आप और आपका परिवार इस जानलेवा बीमारी से बचे रहें तो आज से ही अपनी रुटीन डाइट में एक गिलास गाजर का जूस पीना शुरु कर दें।

यह एक ऐसी बीमारी है जो न केवल आपको शारीरिक तौर पर तकलीफ पहुंचाती है बल्कि इसके ईलाज में हजारों नहीं आपको लाखों रुपए खर्च करने पड़ते हैं। उसके बावजूद भी मरीज के बचने की कोई खास आशंका नहीं होती। आइए जानते हैं गाजर का जूस पीकर आप किस तरह खुद को इस जानलेवा बीमारी की चपेट में लाने से बचा सकते हैं।

गाजर का जूस

हम सभी के शरीर में सेल्स होते हैं, जो हर रोज बनते-बिगड़ते रहते हैं। हर रोज आपकी बॉडी के सेल्स मरते हैं उसकी जगह नए सेल्स बनते हैं। मगर कुछ शरीर ऐसे होते हैं, जिनमें यह सेल्स बहुत तेजी से बनते हैं। तेजी से बढ़ने वाले इन सेल्स को रोकने में गाजर का जूस बहुत मददगार है। गाजर में एंटी-ऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं जो इन कैसंर सेल्स को बढ़ने से रोकते हैं।

महिलाओं के लिए खास फायदेमंद

आज महिलाएं तेजी से ओवेरियन कैंसर का शिकार हो रही हैं, ऐसे में गाजर का जूस महिलाओं के लिए खास फायदेमंद है। ओवेरियन कैंसर के अलावा यह ब्रेस्ट कैंसर, स्किन कैंसर और ब्रेन ट्यूमर में बहुत फायदेमंद है।

अल्जाइमर

कैंसर के अलवा महिलाओं में अल्जाइमर की बीमारी भी बहुत ज्यादा देखने को मिल रही है। गाजर में मौजूद बीटा-कैरोटीन आपको इस समस्या से बचाकर रखेगा। इसके अलावा बीटा-कैरोटीन कमजोर याददाश्त और डिमेंशिया यानि भूलने की बीमारी में भी बहुत फायदेमंद है।

प्रेगनेंट महिलाओं के लिए फायदेमंद

प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं को बहुत सारे न्यूट्रीएंट्स, जरुरी तत्व और पोषण की जरुरत होती है, जो मां और बच्चे दोनों के लिए जरुरी होता है। ऐसे में गाजर के जूस का सेवन करने से गर्भ में पल रहे बच्चे की रीढ़ की हड्डी, मस्तिषक का विकास और स्कल इन तीनों चीजों का अच्छे से विकास होता है।

तो ये थे गाजर का जूस पीने के फायदे। अगर आप गाजर का जूस घर पर बनाकर पिएं तो आपको इससे दोगुना लाभ मिलेगा। गाजर का जूस घर  पर बनाने के लिए रोज आधा किलो गाजर को अच्छे से धोकर छील लें। छीलने के बाद जूसर में गाजर, 2 चुकंदर और 1 नींबू का रस डालकर जूस तैयार कर लें। इस जूस का सेवन घर के सभी लोग करें, बच्चों से लेकर बड़ों तक यह जूस सभी के लिए फायदा करता है। 

Content Writer

Harpreet