दिन में 2 बार पीएं ये ड्रिंक, बाल होंगे जड़ से मजबूत

punjabkesari.in Wednesday, Mar 15, 2017 - 04:17 PM (IST)

ब्यूटीः ज्यादातर लड़कियां लंबे और मजबूत बाल पसंद करती हैं। मजबूत बालों के लिए लड़कियां न जाने कितने तरीको को अपनाती हैं लेकिन उन्हें फिर भी कोई फर्क नजर नहीं आता। अगर आप भी लंबे और मजबूत बाल पाना चाहती है तो आज हम आपके लिए एक ऐसी ड्रिंक लेकर आए हैं जिसे पीकर आप अपने बालों को जड़ से मजबूत बना सकती हैं। इस ड्रिंक को आप बड़ी आसानी से अपने घर पर भी बना सकती हैं। आइए जानिए इसे बनाने का तरीका...

 

जरूरी सामान

- 1/2 कप कीवी का जूस
- 1/2 कप आलू का जूस

कैसे बनाएं

1. सबसे पहले कीवी और आलू को धोकर अच्छे से साफ कर लें।
2. उसके बाद कीवी और आलू को छील लें।
3. इसके बाद दोनों को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
4. काटने के बाद इसे मिक्सी में डालकर इसका जूस निकाल लें।
5. आपका जूस तैयार है।


जरूरी बात

रोजाना इस जूस का सेवन सुबह नाश्‍ते और रात में खाने के बाद जरूर करें। इस जूस का सेवन कम से कम तीन महीने तक लगातार करें।

 

Punjab Kesari