प्रैग्नेंसी में स्वस्थ रहने के लिए जरूर पीएं ये 4 जूस

punjabkesari.in Sunday, Jun 24, 2018 - 05:46 PM (IST)

प्रैग्नेंसी के दौरान महिला को स्वस्थ रहने के लिए अपने डाइट प्लान का खास ख्याल रखना चाहिए। अगर महिला विटामिन्स, मिनरल्स और पोषक तत्वों से भरपूर चीजों का सेवन करेंगी तो महिला और बच्चा दोनों स्वस्थ रहेंगे क्योंकि महिला जो भी खाती है उसका सीधा असर बच्चे पर पड़ता है। प्रैग्नेंसी में महिला को अधिक से अधिक तरल पदार्थों का सेवन करने के लिए कहा जाता है। ऐसे यह नहीं कि वह कोल्ड ड्रिंक का पीना शुरू कर दें। प्रैग्नेंसी में महिला को कोल्ड ड्रिंक पीने से बचना चाहिए क्योंकि इसमें की तरह के केमिकल्स होते हैं जो बच्चे के लिए हानिकारक हो सकते है। आज हम आपको ऐसे 4 फ्रूट जूस बताएंगे, जिसे पीने से महिला और गर्भ में पल रहा बच्चा दोनों स्वस्थ रहेंगे।

1. सेब का जूस
सेब के जूस में आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो हीमोग्लोबिन बनाने में मदद करता है। गर्भवती महिलाओं में समान्य महिलाओं से 50 प्रतिशत ज्यादा रक्त की जरूरत होती है। ऐसे महिला को सेब का जूस जरूर पीना चाहिए। 

2. अंगूर का जूस
विटामिन्स की पूर्ति के लिए प्रैग्नेंट महिला को अंगूर जरूर पीना चाहिए। अंगूर के जूस में एंटीऑक्सीडेंट होता है। इसे पीने से शरीर को पोषण मिलता है और बच्चा भी स्वस्थ रहता है। अंगूर के जूस को आप पानी व किसी भी फ्रूट जूस में मिला कर पी सकती हैं।

3. संतरे या मौसमी का जूस
संतरे का जूस में विटामिन सी, फोलिक एसिड और आयरन भरपूर मात्रा में होता है। इसमें मौजूद विटामिन सी बच्चे की मांसपेशियों व कोशिकाओं का विकास करने में मदद करता है और फोलिक एसिड शिशु को जन्म संबंधी समस्याओं से बचाता है। 

4. करौंदे का जूस
करौंदे के जूस में विटामिन्स, मिनरल्स और भी पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं जो गर्भवती महिलाओं के लिए बहुत जरूरी होते हैं। ऐसे प्रेग्नेंट महिला को करौंदे के जूस का सेवन जरूर करना चाहिए।


 

Punjab Kesari