Umang Awards में कौन दिखा स्टाइलिश, किसकी उड़ी खिल्ली!

punjabkesari.in Monday, Jan 23, 2017 - 01:12 PM (IST)

फैशनः बॉलीवुड में आए दिन कोई न कोई अवार्ड फंक्शन होता ही रहता है। रविवार रात को Mumbai Police Umang Awards 2017 आयोजित किया गया। इस अवार्ड फंक्शन में बॉलीवुड की कई जानी-मानी हस्तियां और टीवी स्टार शामिल हुए। सभी लोगों की नजरें बॉलीवुड स्टार के स्टाइलिश आऊटफिट्स पर थी। कंगना से लेकर आलिया तक सब अलग अंदाज में दिखाई दिए। अवार्ड फंक्शन में कुछ स्टार का ड्रैसिंग सेंस बहुत अच्छा था, वहीं कुछ सेलेब्स एेसे भी थे जिनका इंप्रेशन शो में मौजूद लोगों पर अच्छा नहीं पड़ा। 

- कंगना राणावत ने डॉग वीव पैटर्न वाली एक इलेक्ट्रिक ब्लू कलर की साड़ी पहनी हुई थी, जिसमें वह बहुत एलिगेंट लग रही थी।

- माधुरी दीक्षित ने पिंक साड़ी वियर की थी, जोकि डिजाइनर अनिता डोगरे ने डिजाइन की थी।

- वहीं, प्रीति जिंटा रैड कलर के अनारकली सूट में नजर आईं, जिसमें वो बेहद खूबसूरत दिख रही थी।

- शो में अनुष्का शर्मा सब्यसाची द्वारा डिजाइन की एक खूबसूरत फ्लोरल साड़ी में नजर आईं। इसी के साथ उन्होंने हेयरडू बनाया था जो साड़ी के साथ कुछ खास जंच नहीं रहा था। 

-  शिल्पा शेट्टी फंक्शन में गोल्ड रोज पैटर्न वाली एक क्लासी व्हाइट साड़ी में नजर आईं। वहीं, उनका ब्लाउज उनकी लुक पर बिल्कुल भी सूट नहीं कर रहा था। 

- आलिया भट्ट ने वरुण धवन के साथ शो में एंटी की। डांस परफॉरमेंस के समय आलिया ने ट्रैडिशनल घागरा चोली पहनी हुई थी। इसके अलावा भी कई स्टार फंक्शन में शामिल हुए और उन्होंने खूब एन्जॉय किया। 

Content Writer

Vandana