नुसरत की ड्रेसेज छोटी हाइट वाली लड़कियों को देंगी सेक्सी लुक, देखिए तसवीरें

punjabkesari.in Thursday, Sep 12, 2019 - 01:06 PM (IST)

'नुसरत भरूचा' अपने स्वीट और ग्लैम अवतार के लिए ही जानी जाती है। मगर उनके स्टाइल के बारें में एक खास बात यह है कि उनकी हाइट छोटी होने के बाद भी वो अपने आपको बहुत अच्छे से मेन्टेन करती है। उनके ड्रेसिंग स्टाइल को बहुत सी लड़कियां फॉलो करती है। उनका स्लिम लुक भी बहुत सी लड़कियों को अपने आप को फिट रखने के लिए इंस्पायर करता है। चलिए आपको उनके 10 बेस्ट लुक्स की एक झलक दिखाते है। 

लेमन येलो शार्ट मिडी ड्रेस उनके फिगर पर बहुत फब रही है। यह उनकी हाइट को भी फ्लॉन्ट कर रही है। इस ड्रेस में वो क्यूट और सेक्सी दोनों लग रहीं है। 

रेड क्रॉप-टॉप विद हाई-थाई स्लिट स्कर्ट में नुसरत ने तो सबको अपना फैन ही बना लिया है। इस ड्रेस को अगर आप ध्यान से देखें तो इसके एक तरफ शोल्डर है जिसपर रफल किया गया है। यह उनके सत्य;इ को एक अल्फा-एंगल दे रहा है। 

इस फ्लोरल विंटेज क्रॉप-टॉप के साथ लॉन्ग स्कर्ट नुसरत को बहुत गर्लिश लुक दे रहा है। इसपर उनकी पिंक स्लिपर बहुत ही अच्छी लग रहीं है। 

इस शिमरी क्रीम और सिल्वर शार्ट बॉडी हग्गिंग ड्रेस में नुसरत बहुत सेक्सी लग रहीं है। उनकी रेड मैट लिपस्टिक मानों इस ड्रेस के लिए ही खास बनाई गई हो। 

यह क्रीमीश ऑफ-शोल्डर टॉप विद रफल फ्रॉक उन्होंने फैशन शो के लिए पहनी थी। इस ड्रेस में वो काफी स्टन्निंग लग रहीं है। 

इस रेड गाउन की डीप क्लीवेज नुसरत को एक बोल्ड लुक दे रहा है। यह लुक उनका अब तक का सबसे सराहे गए लुक में से एक है। 

यह ब्राइट येलो मिडी आजकल हर लड़की की पसंद में से एक है। 

इस क्रीम कलर के गाउन में ब्लैक कारीगरी की गई है। इस ड्रेस पर उनका यह कॉन्फिडेंस चार चांद लगा रहा है। 

इस स्पोर्ट्स लुक में अगर नुसरत खेल खेलने बहार गई तो लोग खेल छोड़ नुसरत को ही देखना शुरू हो जायेंगे। 

यह ब्लैक शर्ट मिडी है जिसमे नुसरत बहुत हॉट लग रहीं है। 


 

Content Writer

shipra rana