इस तरह सजाएं ड्राइंग रूम, मिलेगा यूनिक लुक

punjabkesari.in Monday, Nov 16, 2020 - 02:11 PM (IST)

घर को सभी अलग तरीके से सजाना पसंद करते हैं। खासतौर पर ड्राइंग रूम सबसे ज्यादा यूनिक व स्टाइलिश चीजों से सजाया जाता है। असल में, किसी भी मेहमान को ड्राइंग रूम में ही बिठाया जाता है। इसके लिए इसका साफ और सुंदर दिखना जरूरी है। ऐसे में अगर आप भी अपने ड्राइंग रूम को कुछ अलग तरीके से सजाने की सोच रहे है तो चलिए आज हम आपको कुछ आइडियाज देते हैं। 


कमरे की छत पर लाइट्स लगाना भी अच्छा रहेगा। 

स्टाइलिश झूमर लाइट्स भी अच्छी लगेगी। 

आजकल दीवारों के साथ छत को भी अलग-अलग तरीके से सजाया जाता है।

ऐसे में अगर आप चाहे तो इसे अलग डिजाइन में बनवा सकती है। 

सोफा सेट के ठीक ऊपर फोटो फ्रेम भी अच्छे लगेंगे। 

दीवारों पर कलरफुल पेपर लगाकर प्लांट से सजाएं।


आप चाहे तो स्टाइलिश डेकोरेशन पीस से भी इसे सजा सकती है। 

आप लकड़ी से तैयार किसी चीजों से सजाएं।


दीवारों पर हैंगिंग प्लांट्स भी लगाएं जा सकते हैं। 

अगर आपको प्लांट पसंद है तो ड्राइंग रूप पर पौधे रख सकती है। 

पौधों को सोफा की एक तरफ कर रूम को नया लुक दिया जा सकता है।

कलरफुल सोफा सेट भी अच्छा लगेगा। 

सोफा सेट के साथ तकिए और दीवारों का कलर भी मैचिंग करने से रूम सुंदर लगेगा। 

Content Writer

neetu