जानिए कौन हैं देश की पहली मिसाइल वुमन डॉ. टेसी थॉमस

punjabkesari.in Thursday, May 20, 2021 - 03:53 PM (IST)

डॉ टेसी थॉमस एक ऐसी महिला हैं जो मिसाइल वुमन के नाम से प्रख्यात हैं। टेसी डीआरडीओ के विभिन्न 'अग्नि' मिसाइल प्रोजेक्ट्स कार्यक्रम का अहम हिस्सा रही हैं। उन्हें अग्निपुत्री के नाम से भी जाना जाता है। उन्हें इंडिया की किसी मिसाइल प्रोजेक्ट की पहली महिला डायरेक्टर का दर्जा प्राप्त है। 

याद नहीं कब देखी थी फिल्म

एक इंटरव्यू में जब उनसे पूछा गया की उन्होंने आखिरी बार फिल्म कब देखी थी, तो उनके पास इसका जवाब नहीं था। काफी सोचने के बाद भी वह इस सवाल का जवाब नहीं दे पाईं। फिर उन्होंने अपने पति सरोज कुमार जो भारतीय नौसेना में कॉमोडोर हैं उनसे इसका जवाब पूछा। उन्होंने हंसते हुए कहा, 'आखिरी बार हमनें मुंबई में 'इश्कजादे' फिल्म देखी थी।' 

फिल्म देखना मुश्किल काम

 'अग्नि' मिसाइल प्रोजेक्ट्स का अहम हिस्सा रहीं डॉ. टेसी थॉमस बताती हैं कि उनके लिए फिल्म देखना बहुत मुश्किल काम है। म्यूजिक सुनने और टीवी देखने में उनकी कोई खास रुचि नहीं रही। घर के लोग टीवी पर जो भी देख रहे होते हैं वे भी वही देख लेती हैं। 

खाने में पसंद है मछली 

टेसी थॉमस को मछली खाना काफी पसंद है। फिश उनकी फेवरेट डिश में से एक है। वह बताती हैं कि उनका दिन इतना व्यस्त रहता है कि वह एक्सरसाइज के लिए भी समय नहीं निकाल पातीं। वह हेल्दी और न्यूट्रिशियल डाइट खाने पर ज्यादा जोर देती हैं।

बैडमिंटन खेलना पसंद

मिसाइल वुमन को बैडमिंटन खेलना काफी पसंद है। लेकिन अब वह अपने काम की वजह से खेल नहीं पाती। उन्होंने बताया कि 10-15 साल से वह बैडमिंटन बहुत कम खेलती हैं।

मिडिल क्लास फैमली की लड़की

डॉ टेसी थॉमस का जन्म अप्रैल 1963 में केरल के अलप्पुळा में एक मीडिल क्लास फैमली में हुआ था। उनकी शिक्षा एक रॉकेट लॉन्चिंग सेंटर के नजदीक रहकर हुई थी। उन्होंने जेएनटीयू हैदराबाद से मिसाइल गाइडेंस पीएचडी की है। फिर 1988 में उन्होंने डीआरडीओ जॉइन कर लिया। वह बताती हैं कि बचपन से ही साइंस में उनकी खास रुचि थी। स्कूल में सांइस प्रोजेक्ट और असाइनमेंट्स नहीं हुआ करते थे। लेकिन जब भी इससे जुड़ी कोई एक्टिविटी हुआ करती थी तो वह उसमें भाग जरूर लेती थीं। स्कूल की तरफ से कोई स्टडी टूर जाता था तो वह उसमें जाने के लिए सबसे आगे होती थीं।  

मिल चुके हैं ये पुरस्कार

टेसी को उतकृष्ठ काम के लिए कई सारे अवॉर्ड मिल चुके हैं। 2001 में उन्हें अग्नि सेल्फ रिलायंस अवॉर्ड से नवाजा गया था। 2012 में इन्हें प्रतिष्ठित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। इसके अलवा उन्हें आईआईटी कानपुर और कर्नाटक केंद्रीय विवि ने डॉक्टर ऑफ साइंस की डिग्री दी है। 

घर में पति और बच्चे

डॉ. टेसी थॉमस के पति भारतीय नौसेना में कॉमोडोर हैं। उनका एक बेटा है जिसका नाम तेजस है। टेसी का मिसाइल सफर अब भी जारी है। एक सेमिनार में उन्होंने खुद मिसाइल बनाने का खुलासा किया था।
 

News Editor

Shiwani Singh