बेटियों की मसीहा डॉ कृति! मुसीबतों में बीता बचपन लेकिन हारी नहीं, अब तक रोके 1400 बाल विवाह

punjabkesari.in Tuesday, Jan 05, 2021 - 11:27 AM (IST)

आपने यह दोहा तो सुना होगा ,' जाको राखे साइयां मार सके न कोय'। इसका अर्थ भी हम सभी जानते हैं कि अगर हमें बचाने वाला वो रब हो तो हमें कोई नहीं मार सकता है। कुछ ऐसा ही हुआ था डॉ. कृति भारती के साथ। जिनके रिश्तेदारों ने उन्हें जहर देकर मारने की कोशिश तो बहुत की लेकिन कृति को तो जिंदा रहकर समाज के खिलाफ लड़ना था और उन सभी बेटियों के लिए खड़ा होना था। 

PunjabKesari

बाल विवाह के खिलाफ काम कर रही कृति 

लोगों की नजर में हम आज एक मॉर्डन जमाने में जी रहे हैं। जहां लड़कियां लड़कों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रही हैं। लेकिन आज भी हमारे आस-पास कईं ऐसी जगह हैं और गांव हैं जहां लड़की होते ही उसके लिए लड़का ढूंढना शुरू कर दिया जाता है और उसका बाल विवाह कर दिया जाता है। इस पर लड़कियों की क्या राय है यह नहीं पूछी जाती है लेकिन इन सभी के खिलाफ डॉ कृति खड़ी हैं और वह ऐसी बहुत सारी लड़कियों की जान भी बचा रही है। 

अब तक रूकवाए 1400 से अधिक बाल विवाह 

आपको बता दें कि डॉ कृति अब तक कानूनन 1400 से अधिक बाल विवाह रूकवा चुकी हैं। मीडिया रिपोर्टस की मानें तो वह 40 जोड़ों के बाल विवाह निरस्त करवा चुकी हैं। कृति ने 2012 में देश का पहला बाल विवाह निरस्त करवाया था।

खुद बचपन में देखीं कईं परेशानियां 

PunjabKesari

डॉ कृति आज समाज में एक नई मिसाल पेश कर रही है लेकिन उसके लिए खुद का बचपन इतना आसान नहीं था। कृति के जन्म से पहले ही उनके पिता ने उसकी मां को छोड़ दिया था। वहीं जब कृति महज 10 साल की थी तो उनके एक रिश्तेदार ने उन्हें जहर दे दिया लेकिन वह बच गई। 

बिस्तर पर आ गई कृति हिल भी नहीं पाती थी 

डॉ कृति बच तो गई लेकिन इसके बाद उनकी हालत इतनी खराब हो गई कि वह बिस्तर पर आ गई। वह हिल भी नहीं पाती थी। लेकिन इसके बाद वह भीलवाड़ा के एक गुरु के संपर्क में आई। जिसके बाद उन्हें रैकी थैरेपी के बारे में पता चला और उससे उनकी हालत में सुधार होने लगा। 

ठीक होने में लगे 2 साल 

डॉ कृति को ठीक होने में तकरीबन 2 साल लग गए। जब वह ठीक हुई तो उसके बाद उन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी की और फिर कभी लाइफ में पीछे मुड़ कर नहीं देखा। 

लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में शामिल है नाम 

PunjabKesari

डॉ कृति आज लड़कियों के लिए बहुत अच्छा काम कर रही है। वह उन सभी लड़कियों के बाल विवाह रूकवावकर उन्हें एक नई उड़ान दे रही है। कृति के इन्हीं प्रयासों के कारण उनका नाम लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स और वर्ल्ड रिकॉर्ड्स इंडिया सहित कई रिकार्ड्स में शामिल किया गया।

लड़कियों को पूजने का दिखावा मत करो : डॉ कृति 

डॉ कृति की मानें तो  इन लड़कियों के साथ हो रहे शोषण का अंत करके एक सशक्त भारत का निमार्ण करना होगा।  कृति का मानना है कि कन्याओं और बेटियों की सिर्फ पूजा करने का दिखावा करने की संस्कृति से अब बाहर आकर लड़कियों को असल में सशक्त बनाना होगा। ताकि वह खुद खुद बाल विवाह, घरेलू हिंसा, लैंगिक शोषण व छेड़छाड़ के खिलाफ आवाज उठा सकें और सशक्त हो सकें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Janvi Bithal

Recommended News

Related News

static