सुनील शेट्टी के घर बजेंगी डबल शहनाई, बेटी Athiya बनेंगी KL Rahul की दुल्हनियां तो बेटा Ahaan भी बनेगा दूल्हा

punjabkesari.in Sunday, Jan 23, 2022 - 03:35 PM (IST)

बॉलीवुड में विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की शादी के बाद अब फैंस की नजर कई सेलेब्स की शादी पर टिकी है। वहीं, अब खबरें सामने आ रही हैं कि बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी का घर जल्द ही शहनाइयां बजने वाली हैं। जी हां, एक्टर के घर जल्द ही शादी की शहनाई बजने वाली है और वो भी एक नहीं बल्कि दो-दो। दरअसल, खबरों की मानें तो सुनील की बेटी अथिया शेट्टी और उनके बेटे अहान शेट्टी जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। दोनों अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड व गर्लफ्रेंड के साथ साथ फेरे लेंगे। अब ऐसे में एक्टर के लिए डबल सेलिब्रेशन का मौका है।

बेटा-बेटी दोनों लेंगे पार्टनर संग सात फेरे

बता दें कि अथ्या अपने ब्वॉयफ्रेंड क्रिकेटर केएल राहुल के साथ सात फेरे लेने के लिए पूरी तरह तैयार हैं, वहीं अहान अपनी गर्लफ्रेंड तान्या श्रॉफ के साथ सात फेरे लेंगे। खबरों का मानें तो सुनील शेट्टी के घर में इस साल दोहरी खुशियां आने वाली हैं। इस खबर को एक्टर के करीबी ने पोर्टल से बातचीत में शेयर किया है

PunjabKesari

करीबी ने किया खुलासा

एक्टर के एक करीबी सूत्र ने बताया, 'अथिया-राहुल की शादी 2022 में तय है और अहान भी अपनी गर्लफ्रेंड तान्या से जल्द शादी करना चाहते हैं जिसकी तारीख इस साल तक तय हो सकती है।' हालांकि अभी तक इस बारे में परिवार की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। अब इन खबरों में कितनी सच्चाई है ये तो आने वाले दिनों में ही पता चलेगा।

PunjabKesari

लंबे समय से हैं रिलेशनशिप में आथिया-केएल

अथिया और केएल राहुल की बात करें तो पिछले काफी समय से दोनों के रिलेशन की खबरें आ रही हैं। बॉलीवुड की गलियों में दोनों के प्यार की चर्चा तब से लंबे समय से हो रही है लेकिन दोनों के बयानों का इंतजार किया जा रहा था। हालांकि दोनों सोशल मीडिया पर एक दूसरे के साथ फोटोज भी शेयर करते हैं यानी पब्लिकली उन्होंने अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Athiya Shetty (@athiyashetty)

वहीं, अहान शेट्टी की बात करें तो वह तान्या श्रॉफ के साथ लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं। अहान ने बॉलीवुड में अपनी शुरुआत 2021 में फिल्म याद से की थी जो एक रोमांटिक एक्शन ड्रामा फिल्म थी, जिसमें उनके अभिनय की खूब सराहना की गई थी।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anjali Rajput

Recommended News

Related News

static