सावन के महीने में भूलकर भी न करें ये काम, नहीं तो शिवजी हो जाएंगे नाराज

punjabkesari.in Wednesday, Jul 05, 2023 - 03:12 PM (IST)

सावन के पावन महीने का प्रारंभ हो चुका है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार, श्रावण मास जुलाई और अगस्त में आता है। यह महीना बहुत ही शुभ माना जाता है क्योंकि यह सृष्टि के कर्ता भगवान शिव से जुड़ा है। इस दौरान भगवान शिव का आशीर्वाद हासिल करने के लिए भक्त पूजा-अर्चना करते हैं। भगवान शिव का व्रत रखते हैं। मान्यताओं के अनुसार, सावन के महीने में कुछ चीजें करना शुभ नहीं माना जाता है। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में...

न खाएं मांस मछली 

सावन के महीने में कभी भी मांस, मछली  नहीं खानी चाहिए। इसके अलावा इस दौरान शुद्ध सात्विक भोजन ही करना चाहिए। यदि हो सके तो बिना प्याज लहुसन के खाने का सेवन करें। माना जाता है कि श्रावण में मांस खाने से पूजा का फल नहीं मिलता है।

पत्तेदार सब्जियां 

सावन में पत्तेदार सब्जियां खाना भी शुभ नहीं माना जाता है। इसलिए इस दौरान पत्तेदार सब्जियों का सेवन भी न करें। 

कच्चा दूध 

सावन के महीने में शिवलिंग पर कच्चा दूध चढ़ाया जाता है। इसलिए मान्यताओं के अनुसार, इस दौरान कच्चे दूध का सेवन भी नहीं करना चाहिए। 

बैंगन की सब्जी 

बैंगन भी इस दौरान नहीं खाने चाहिए। इस सब्जी को अशुद्ध भोजन माना जाता है इसलिए श्रावण महीने में इसका सेवन नहीं करना चाहिए। 

न लगाएं तेल 

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सावन में शरीर में तेल भी नहीं लगाना चाहिए। इस महीने में तेल का दान करना शुभ माना जाता है।

दिन में न सोएं

इसके अलावा इन दिनों दिन में भी नहीं सोना चाहिए। मान्यताओं के अनुसार, दिन में सोने से भगवान भोलेनाथ की कृपा नहीं मिलती है। 

व्रत में न खाएं ये चीजें

सावन के व्रत में कभी भी अन्न का सेवन नहीं करना चाहिए। व्रत में आप आटा, बेसन, मैदा, बेसन, सत्तू जैसी चीजों का सेवन भी नहीं करना चाहिए। 

केतकी के फूल 

सावन में केतकी के फूल भी भगवान शिव को नहीं अर्पित करने चाहिए। 

न पहने काले कपड़े 

सावन में कभी भी काले कपड़े नहीं पहनने चाहिए। खासतौर पर यदि आप भगवान शिव की पूजा कर रहे हैं तो बिल्कुल भी काले कपड़े न पहनें। 


 

Content Writer

palak