श्राद्ध में पितरों को करना चाहते हैं प्रसन्न तो दान करें ये 7 चीजें

punjabkesari.in Monday, Sep 19, 2022 - 04:24 PM (IST)

पितृपक्ष के श्राद्ध इन दिनों चल रहे हैं। 16 दिन चलने वाले इन श्राद्धो में पितरों को प्रसन्न करने के लिए लोग दान भी करते हैं। पितृपक्ष में पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए पूरे विधि-विधान से अनुष्ठान किए जाते हैं। इस दौरान किए गए तर्पण से पूर्वजों का आशीर्वाद मिलता है। इस दौरान कुछ चीजों का दान करने से पितर प्रसन्न होते हैं और उनका आशीर्वाद आपके घर पर बनता है। ज्योतिषाशास्त्र के अनुसार, कुछ चीजें पितरों को दान करना बहुत ही शुभ मानी जाती हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में...

चांदी 

पितृपक्ष में चांदी की किसी वस्तु का दान करना भी बहुत ही शुभ माना जाता है। इससे पितरों की आत्मा का शांति भी मिलती है। साथ ही उनका आशीर्वाद भी आपके परिवार पर बनता है। चांदी का संबंध चंद्र ग्रह से माना जाता है। इसलिए पितृ पक्ष में दूध और चावल के अलावा चांदी का दान करना भी बहुत ही शुभ माना जाता है। 

काले तिल 

काले तिल का दान भी श्राद्धों में करना बहुत ही शुभ माना जाता है। ज्योतिषाशास्त्र के अनुसार, यदि आप किसी ओर चीज का दान नहीं करना चाहते तो काले तिल जरुर दान करें। काले तिल आने वाले संकटों और विपदाओं से भी रक्षा करने में भी सहायता करते हैं। 

गुड़ 

पितृपक्ष के श्राद्धों में गुड़ का दान करना भी शुभ माना जाता है। गुड़ का दान करने से भी पितरों की बहुत ही संतुष्टि मिलती है। इसके साथ ही घर का कलह कलेश भी दान करने से खत्म होता है। पितृ भी शांत रहते हैं। 

अन्न 

अन्न का महादान भी श्राद्धों में बहुत ही शुभ माना जाता है। पितरों को शांति मिलती है। अन्नदान के लिए आप पितृपक्ष में गेंहू और चावल का दान जरुर करें। ऐसा माना जाता है कि यदि यह दान किसी मनोवांछित फल के साथ किया जाए तो फल की प्राप्ति भी जरुर होती है। 

नमक 

नमक का दान भी श्राद्धों में बहुत ही शुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि नमक का दान किए बिना कोई भी दान सम्पूर्ण नहीं होता। 

जूते-चप्पल 

जूते-चप्पल का दान करने से भी कई समस्याएं कम हो सकती हैं। इससे कुंडली के दोष भी खत्म होते हैं। इससे जूते चप्पल का दान करने से घर में खुशहाली आती है और सुख-शांति भी मिलती है। 

गाय के घी का दान

धर्मग्रंथों में गाय का माता का दर्जा दिया गया है। गाय का पूजन करने से कई बाधाएं खत्म होती हैं। इसलिए पितृपक्ष में गाय का घी दान करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। इससे पितृ आपसे खुश होंगे और घर में भी सुख-समृद्धि बनेगी। 


 

Content Writer

palak