धनतेरस 2020: खरीदारी ही नहीं, इन चीजों के दान का भी है विशेष महत्व

punjabkesari.in Monday, Nov 09, 2020 - 04:11 PM (IST)

धनतेरस का त्योहार इस साल 13 नवंबर को मनाया जाएगा। पौराणिक कथाओं के अनुसार, इस शुभ दिन पर भगवान धनवंतरी का जन्म हुआ था। ऐसे में इस दिन पर सोना-चांदी खरीदने से घर में सुख-समृद्धि व शांति का वास होता है। वहीं इस शुभ दिन पर दान करने का भी विशेष महत्व होता है। तो चलिए जानते हैं कि किन चीजों का दान करना शुभ होता है...

मिठाई 

त्योहार के दिनों में सभी का मुंह मीठा करवाना शुभ होता है। ऐसे में किसी गरीब को नारियल और मिठाई का दान करने से घर में कभी भी अन्न की कमी नहीं होती है। साथ ही पैसों से जुड़ी परेशानियां दूर होने में मदद मिलती है।

अन्‍न 

धनतेरस पर गरीबों को घर बुलाकर खीर, पूरी खिलाएं। साथ ही भेंट स्वरूप दक्षिणा भी दान करें। अगर आप ऐसा नहीं कर सकते हैं तो राशन का सामान दान करें। इससे देवी लक्ष्मी की असीम कृपा आप पर और आपके घर-परिवार पर बनी रहेगी। 

झाड़ू 

झाड़ू महालक्ष्मी की प्रिय चीजों में से एक है। ऐसे में धनतेरस के दिन इसे खरीदना व पूजा करना शुभ होता है। साथ ही आर्थिक परेशानी से जुझ रहे लोगों को झाड़ू का दान करना चाहिए। इससे पैसों की किल्लत दूर हो घर में देवी लक्ष्मी का वास होता है। 

लोहे की चीज

जिस तरह इस शुभ दिन पर सोना-चांदी खरीदना शुभ होता है। ठीक उसी तरह लोहे की चीजें दान करने से देवी मां की कृपा मिलती है। ऐसे में जीवन की परेशानियां दूर हो किस्मत साथ देती है। कारोबार व व्यापार में तरक्की होने के साथ बिगड़े काम भी बनने लगते हैं। 

वस्त्र 

सभी दानों में से वस्त्र दान को सबसे बड़ा माना जाता है। ऐसे में इस दिन पर किसी गरीब व जरूरतमंद को कपड़ों का दान करें। साथ ही बृहस्पति देव को पीला रंग अतिप्रिय होने से इस रंग के कपड़े दान करना ज्यादा शुभ रहेगा। इससे देवी लक्ष्मी और श्रीहरि की कृपा आप पर बनी रहेगी। इसके साथ ही कुंडली में गुरु मजबूत होने से भाग्य प्रबल होगा। 

 

Content Writer

neetu