Makar Sankranti: राशि अनुसार इन चीजों का करें दान, हर समस्या से मिलेगी मुक्ति!

punjabkesari.in Monday, Jan 11, 2021 - 10:41 AM (IST)

लोहड़ी के अगले दिन मकर संक्रांति का त्योहार मनाया जाता है। इन दिन गंगा स्नान, दान-पुण्य का विशेष महत्व है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस दिन सूर्य धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करेगा। ऐसे में कुंडली के ग्रह मजबूत करने के लिए राशि के मुताबिक दान करना बेहद फायदेमंद रहेगा। तो चलिए जानते हैं कि किस राशि के व्यक्ति को इस शुभ अवसर पर कौन की चीज का दान करना चाहिए।

मेष राशि

इस राशि के लोग मकर संक्रांति के शुभ दिन पर गुड़ का दान करें। इससे इनकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के लोगों को मिश्री का दान करना चाहिए। इससे इनके जीवन की परेशानियां दूर होकर खुशियों का आगमन होगा।

मिथुन राशि

इस राशि के लोगों को हरे मूंग की दाल का दान करना शुभ होगा। इससे इन्हें वैवाहिक जीवन की परेशानियां दूर होकर सुख का अनुभव होगा।

कर्क राशि

इस राशि के लोग इस शुभ दिन पर चावल का दान करें। इससे इन्हें शारीरिक व मानसिक शांति का अहसास होगा।

सिंह राशि

सिंह राशि के लोग मकर संक्रांति पर गेहूं का दान करें। इससे इनका समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। ‌

कन्या राशि

कन्या राशि के लोग इस शुभ अवसर पर जानवरों को हरा चारा खिलाएं। इससे इनकी जीवन की परेशानियां दूर होने में मदद मिलेगी।

तुला राशि

इस राशि के लोग मकर संक्रांति पर कन्याओं को खीर खिलाएं। साथ ही उनका आशीर्वाद लें। इससे इन्हें जीवन में सुख-समृद्धि व शांति का वास होगा।

वृश्चिक राशि

इन्हें इस शुभ पर बंदरों को गुड़ और चना खिलाना चाहिए। ऐसा करने से इन्हें शत्रुओं से छुटकारा मिलेगा। 

धनु राशि

धनु राशि के जातक मंदिर में चने की दाल चढ़ाएं। इससे इनके जीवन की परेशानियां दूर होकर सुख-समृद्धि व शांति का वास होगा।

मकर राशि

इस राशि के लोग गरीब व जरूरतमंदों को कंबल दान करें। इससे इन्हें नौकरी व कारोबार में आ रही परेशानियों से छुटकारा मिलेगा।

कुंभ राशि

इन लोगों को काली उड़द दाल का दान करना चाहिए। इससे इन्हें नौकरी व व्यापार से जुड़ी समस्याओं से राहत मिलेगी।

मीन राशि

इस राशि के लोग बेसन और हल्दी से तैयार चीजों का दान करें। इससे इनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

Content Writer

neetu