Guru Purnima: गुरु पूर्णिमा के दिन राशि अनुसार करें इन चीजों का दान, बनी रहेगी सुख-समृद्धि

punjabkesari.in Friday, Jul 23, 2021 - 10:39 AM (IST)

हर साल आषाढ़ मास की शुक्ल पक्ष की तिथि को गुरु पूर्णिमा का त्योहार मनाया जाता है। इसे मनाने का शुभ मुहूर्त 23 जुलाई 2021, सुबह 10:43 मिनट से शुरु होकर 24 जुलाई 2021, सुबह 08:06 मिनट तक रहेगा। ऐसे में इस साल यह पावन पर्व 23 और 24 जुलाई को मनाया जाएगा। धार्मिक शास्त्रों में गुरु को विशेष महत्व दिया जाता है। गुरु ही जीवन में सही राह पर चलना सिखाते हैं। ऐसे में उन्हें भगवान से भी ऊपर माना जाता है। गुरु पूर्णिमा को व्यास पूर्णिमा भी कहा जाता है। मान्यता है कि इस शुभ दिन पर 18 पुराणों का रचयिता भी महर्षि वेदव्यास जन्म हुआ था। इन्होंने ही मानव जाति को चारों वेदों का ज्ञान दिया था। ऐसे में इस दिन गुरुओं की विशेष तौर पर पूजा करके उनका आशीर्वाद लिया जाता है। इसके साथ ही इस दिन राशि के अनुसार कुछ चीजों का दान करने से भी मनोकामना की पूर्ति होती है।चलिए जानते हैं उनके बारे में...

मेष राशि

मेष राशि के लोग गुरु पूर्णिमा के पावन दिन पर गुड़ का दान करें। इससे इनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। 

वृष राशि

ये लोग गुरु पूर्णिमा के दिन मिश्री का दान करें। इससे इनके जीवन में सुख-समृद्धि बरकत बनी रहेगी।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातक हरे मूंग की दाल दान करें। इससे इनकी मैरिड लाइफ में चल रही समस्याएं दूर होकर घर में खुशहाली का वास होगा। 

कर्क राशि

इन लोगों को इस दिन चावल का दान करना चाहिए। इससे इन्हें जीवन की समस्याओँ से छुटकारा मिलेगा और मानसिक शांति का अहसास होगा। 

सिंह राशि

ये लोग पूर्णिमा के पावन दिन पर गेंहू का दान करें। इससे इनका समाज में मान- सम्मान बढ़ेगा। 

कन्या राशि

कन्या राशि के लोग जानवरों को हरा चारा खिलाएं। इससे इनके जीवन की सभी समस्याएं दूर होकर खुशहाली आएगी। 

तुला राशि

ये लोग इस पावन दिन पर कन्याओं को खीर दान करें। इससे जीवन में सुख की प्राप्ति होगी। 

वृश्चिक राशि

ये लोग पूर्णिमा के दिन गुड़ और चना बंदरों को खिलाने चाहिए। इससे आपके शत्रुओं का नाश होगा।

धनु राशि

धनु राशि के लोग गुरु पूर्णिमा के दिन मंदिर में चने की दाल दान करें। इससे इनके जीवन की समस्याएं दूर होकर सुख की प्राप्ति होगी।

मकर राशि

मकर राशि के लोग इस पावन दिन पर कंबल दान करे। इससे इनकी नौकरी से जुड़ी परेशानी दूर होगी। 

कुंभ राशि

इन लोगों को पूर्णिमा के दिन काली उड़द की दाल दान करनी चाहिए। इससे इन्हे कारोबार व नौकरी से जुड़ी परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। 

मीन राशि

ये लोग पूर्णिमा के दिन हल्दी और बेसन की मिठाई का दान करें। इससे आपके जीवन में कभी भी धन की बरकत बनी रहेगी। 


 

Content Writer

neetu