Makar Sankranti पर करें ये उपाय, पूरा साल देंगे शुभ फल

punjabkesari.in Monday, Jan 15, 2024 - 11:24 AM (IST)

हिंदू धर्म में मकर संक्रांति के पर्व का विशेष महत्व है। कहा जाता है कि इस दिन सूर्यदेव धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करते हैं, तो उसे मकर संक्रांति कहा जाता है। इस दिन पवित्र नदी में स्नान और दान का विशेष महत्व है। मान्यता है कि ऐसा करने से सुख- सौभाग्य की प्राप्ति होती है। मकर संक्रांति के दिन कुछ खास चीजों का दान बहुत शुभ और मंगलकारी माना जाता है। आइए जानते हैं कि मकर संक्रांति पर किन चीजों का दान करना चाहिए...

खिचड़ी

मकर संक्रांति के दिन खिचड़ी दान करना बहुत शुभ माना गया है। मान्यता है कि इससे सभी ग्रह दोष से छुटकारा मिलता है और जीवन में सुख- समृद्धि और खुशहाली आती है।

काले तिल

शनि के अशुभ प्रभावों से निजात पाने के लिए शनिवार के दिन काले तिल का दान कर सकते है। मान्यता है कि इससे सनिदेव प्रसन्न होते है और सापी बाधाएं जीवन से दूर होती हैं।

नमक 

मकर संक्रांति पर नमक का दान करने से जीवन से सारी नेगेटिविटी दूर होती है।

मूंगफली और गजक

मकर संक्रांति के दिन गरीबों, जरूरतमंदो को मूंगफली, गजक, तिल के लड्डू और रेवड़ी का दान कर सकते हैं।

पशुओं का चारा

इस खास मौके पर पशुओं को हरा चारा जरूर खिलाएं। मान्यता है कि ऐसा करने से सुख- सौभाग्य बढ़ता है।

ऊनी कपड़े

मकर संक्रांति के शुभ दिन पर गरीबों और जरूरतमंद लोगों को कंबल और ऊनी कपड़े दान कर सकते हैं। इससे शनि और राहु के प्रकोप से मुक्ति मिल जाएगी।

तेल 

इस पावन दिन पर शनि मंदिर में तेल चढ़ाना बहुत शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इससे जीवन के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं।

Content Editor

Charanjeet Kaur