चंद्रग्रहण पर करें इन 5 चीजों का दान, धन और खुशियों का होगा आगमन

punjabkesari.in Friday, Jun 05, 2020 - 09:37 AM (IST)

साल चंद्र ग्रहण 5 जून को लगने जा रहा है। इस दौरान कुछ उपाय करने से इसका शुभ फल प्राप्त किया जा सकता है। ऐसे में अगर आप इस चंद्रग्रहण को खुद और अपने परिवार के अच्छा और सुखमय बनाना चाहते है तो इन चीजों का दान कर सकते है। ग्रहण लगने के समय इन चीजों का दान करने से भगवान की कृपा आपके घर- परिवार पर बनी रहेंगी। जैसे की सभी जानते ही हैं कि यह ग्रहण रात के समय लगता है। ऐसे में आप दान में देने वाली इन चीजों को रात को निकाल कर रख दें। उसकी अगली सुबह इन चीजों को किसी गरीब या जरूरतमंद को दे दें। तो चलिए जानते है आप किन चीजों को दान में दे सकते है। 

चावल

शुभता का प्रतीक चावल का प्रयोग हर शुभ और मंगल कार्य में किया जाता है। इसका संबंध चंद्रमा के साथ होता है। इसलिए इस चंद्र ग्रहण में चावल का दान करने से पैसों की कमी दूर हो आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। इसके अलावा इस ग्रहण पर चावल से हवन करने से पैसों से जुड़ी समस्याएं दूर होगी। साथ ही घर में पॉजीटिविटी वातावरण बनेगा। नए और मांगलिक शुरू होंगे।

दूध

मान्यता है कि दूध और दही का दान करना बहुत शुभ फलदाई होता है। चांद का दूध और दही से गहरा संबंध पाया जाता है। ऐसे में ग्रहण के समय दूध का दान करने से लक्ष्य नारायण की असीम कृपा बनी रहती है।

शक्कर 

चंद्रग्रहण के समय शक्कर का दान करना काफी फायदेमंद होता है। ऐसा करने से सभी इष्ट देवी-देवताओं का आशीर्वाद मिलता है। इसके साथ ही श्रीसूक्त का पाठ करना काफी शुभ माना जाता है। इससे ऐसा ग्रहण का नकारात्मक असर नहीं पड़ता है।

चांदी 

चांदी को शीतल माना जाता है। ऐसे में चंद्रग्रहण पर इसे दान करने से शरीर शारीरिक और मानसिक दोनों रूपों से अच्छे मजबूती देता है। आप चांदी से गहने, सिक्के, मूर्तियां, बर्तन आदि बनवाकर दान कर सकते हैं। इससे घर में वैभव, सुख-शांति आदि मिलती है।

सफेद फूल

सफेद चीजों का सीधा संबंध चांद से माना जाता है। ऐसे में चंद्रग्रहण के दौरान सफेद फूल भगवान को चढ़ाना बेहद शुभ माना जाता। आप चाहें तो किसी को वाइट फ्लावर किसी को मदद से भी फायदा मिलता है। घर-परिवार में चल रहें लड़ाई-झगड़े दूर हो, घर में पॉजिटिविटी फैलती है। घर-परिवार के सदस्यों में मतभेद दूर हो प्यार व विश्वास बढ़ता है।

Content Writer

neetu