पीरियड्स में ना खाएं ये चीजें, रूकेगी ब्लीडिंग और पेट में होगी सूजन -Nari

punjabkesari.in Friday, Sep 21, 2018 - 10:44 AM (IST)

पीरियड्स के दौरान महिलाओं को सिर दर्द, कमर दर्द और चक्कर आने जैसे कई छोटी-मोटी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इन परेशानियों को और भी ज्यादा बढ़ा देता है महिलाओं द्वारा पीरियड्स में खाया गया गलत आहार। आज हम आपको कुछ ऐसे ही खाद्य पदार्थो के बारे में बताएंगे, जिनको भूलकर भी पीरियड्स में नहीं खाना चाहिए। 

 

 

1. तला-भुना
पीरियड्स में तला-भुना खाने से इंस्ट्रोजन हॉर्मोन का लेवल बिगड़ जाता है। इससे पेट और कमर दर्द होने की समस्या हो सकती है। 

 

 

2. स्वीट डिश और चीनी


इन दिनों में स्वीट डिश और चीनी खाने से ब्लड शुगर लेवल कम हो जाता है। इससे आपको नींद आने लगती है। 

 

 

3. अल्कोहल
खून को पतला बना देता है अल्कोहल इसलिए पीरियड्स में ना करें इसका सेवन। 

 

 

4. फलियां


पीरियड्स में राजमा, काले चने, मटर जैसी फलियों का सेवन ना करें। इन चीजों को खाने से पेट में सूजन की समस्या हो सकती है। 

 

 

5. रेड मीट
इन दिनों रेड मीट का सेवन करने से पेट में मरोड़, एेंठन की समस्या होने लगती है। इससे मूड़ भी चिड़चिड़ा हो जाता है। एेसे में पीरियड्स में रेड मीट न खाएं।

 

6. ठंडा पानी


प्रेग्नेंसी में ठंडा पानी पीने से ब्लीडिंग रूक सकती है जो महिलाओं की सेहत के हानिकारक है। 

 

7. आचार या खट्टी चीजें
इन दिनों में कुछ महिलाएं आचार या फिर खट्टी चीजें खा लेती हैं। पीरियड्स में इन चीजों को खाने से परहेज करना चाहिए। 

Content Writer

Nisha thakur