सर्दियों में भूलकर भी न खाएं ये 4 चीज़ें, वरना सेहत को हो सकता है नुकसान

punjabkesari.in Sunday, Jan 25, 2026 - 01:45 PM (IST)

नारी डेस्क : सर्दियों के मौसम में सर्दी, खांसी, जुकाम और बलगम की समस्या होना बेहद आम है। आमतौर पर लोग इसके लिए ठंडे मौसम को ही जिम्मेदार मानते हैं, लेकिन असल में हमारी डाइट भी इसकी बड़ी वजह होती है। अगर ठंड के मौसम में ऐसी चीज़ों का सेवन किया जाए, जिनकी तासीर ठंडी होती है, तो शरीर की अंदरूनी गर्मी कम हो जाती है और सर्दी-खांसी की परेशानी बढ़ सकती है।

PunjabKesari

न्यूट्रिशन एक्सपर्ट्स के अनुसार, सर्दियों में शरीर को गर्म रखने वाले आहार की ज़रूरत होती है। इस मौसम में कुछ ऐसी चीज़ें, जो आम दिनों में हेल्दी मानी जाती हैं, सर्दियों में नुकसानदेह साबित हो सकती हैं। अगर आप बार-बार सर्दी या खांसी से परेशान रहते हैं, तो आपको अपनी डाइट पर खास ध्यान देने की जरूरत है। आइए जानते हैं उन 4 चीज़ों के बारे में, जिनका सेवन सर्दियों में भूलकर भी नहीं करना चाहिए।

सत्तू का पानी या सत्तू से बनी ड्रिंक्स

सत्तू को गर्मियों का सुपरफूड माना जाता है। यह शरीर को ठंडक पहुंचाता है और अंदर से ठंडा करता है।
सर्दियों में सत्तू का सेवन करने से सर्दी-खांसी, जुकाम और बलगम बढ़ सकता है।
इसी वजह से सत्तू का सेवन गर्मियों तक ही सीमित रखना बेहतर होता है।

यें भी पढ़ें : सिर्फ सीने में नहीं, शरीर के इन हिस्सों में दर्द भी हो सकता है हार्ट अटैक का संकेत!

सौंफ या सौंफ का पानी

न्यूट्रिशनिस्ट्स के मुताबिक, सौंफ की तासीर स्वाभाविक रूप से ठंडी होती है।
ठंड के मौसम में सौंफ या सौंफ का पानी ज्यादा पीने से सर्दी लगने का खतरा बढ़ जाता है।
खासकर उन लोगों में जिनकी इम्युनिटी कमजोर होती है।

PunjabKesari

फल और दही की स्मूदी

फल और दही से बनी स्मूदी हेल्दी लग सकती है, लेकिन सर्दियों में यह नुकसान पहुंचा सकती है।
दही और ठंडी तासीर वाले फल शरीर में बलगम बढ़ाते हैं, जिससे खांसी और जुकाम की समस्या ज्यादा हो सकती है।
सर्दियों में दही का सेवन दिन में भी सीमित मात्रा में ही करना चाहिए।

यें भी पढ़ें : अलसी के बीज किन लोगों को नहीं खाने चाहिए? फायदे से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नारियल पानी

नारियल पानी सेहत के लिए फायदेमंद जरूर है, लेकिन इसकी तासीर भी ठंडी होती है।
सर्दियों में ज्यादा नारियल पानी पीने से शरीर की अंदरूनी गर्मी कम हो सकती है।
जिससे सर्दी-खांसी और जुकाम बढ़ने का खतरा रहता है।

PunjabKesari

सर्दियों में इन बातों का रखें खास ध्यान

ठंडी तासीर वाली चीज़ों से बचें
गुनगुना पानी और हर्बल चाय पिएं
सूप, हल्दी वाला दूध और मसालेदार भोजन शामिल करें
दही, नारियल पानी और ठंडे फलों का सेवन सीमित रखें।

यें भी पढ़ें : कैंसर की दुश्मन हैं सर्दियों की ये 5 सब्जियां, शरीर को अंदर से कर देती हैं साफ

सर्दियों में सेहतमंद रहने के लिए सिर्फ गर्म कपड़े पहनना ही काफी नहीं है, बल्कि डाइट में भी बदलाव करना बेहद जरूरी है। अगर आप ठंडी तासीर वाली चीज़ों से दूरी बनाए रखते हैं और मौसम के अनुसार खान-पान अपनाते हैं, तो सर्दी-खांसी और जुकाम की समस्या से काफी हद तक बचा जा सकता है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Monika

Related News

static