जामुन खाने के बाद ना खाएं ये 3 चीजें नहीं तो होगी पेट में गड़बड़ी

punjabkesari.in Friday, Aug 03, 2018 - 02:53 PM (IST)

जामुन गर्मियों और मानसून के सीजन में पाया जाता है। ये खट्टा-मीठा फल सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें पाए जाने वाले कैल्शियम, पोटैशियम, आयरन,कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन और विटामिन्स हमें हैल्दी रखने का काम करते हैं। डायबिटीज में जामुन किसी औषधी से कम नहीं है। मगर क्या आप जानते हैं कि इन 3 चीजों के साथ जामुन खाने से सेहत को फायदा होने की बजाय नुकसान होता है। तो आइए जानते हैं वह कौन सी 3 चीजें हैं जिनको साथ में नहीं खाना चाहिए।   

 

1. जामुन के बाद दूध


कभी भूलकर भी जामुन और दूध को साथ में ना लें। क्योंकि ये दोनों साथ में मिलकर एक जहरीली गैस का निर्माण करते हैं। इससे गैस, कब्ज, पेट संबंधित और भी कई समस्याएं हो सकती है। अगर आपको दूध पीना भी है तो कम से कम 2 घंटे बाद दूध पिए। 

 

2. जामुन के बाद अचार 


जामुन के बाद आचार ना खाएं। दोनों को साथ में खाने से पेट में जहर बन सकता है! इससे आप बीमार हो सकते हैं। जामुन से होने वाले फायदों का पूरा लाभ प्राप्त करने के लिए आचार साथ में ना खाएं। इसलिए भूल से भी जामुन और आचार का सेवन एक साथ ना करें।

 

3. जामुन के बाद हल्‍दी


जामुन खाने के बाद भूलकर भी हल्दी का सेवन ना करें। क्योंकि अगर आप इन दोनों को साथ में लेते हैं तो शरीर में रिएक्शन होने लगता है। इसके चलते आपकी सेहत बिगड़ सकती है। इसके साथ जामुन के बाद हल्दी खाने से पेट में जलन होने लगती है। इस सभी प्रॉब्लम्स से बचने के लिए जामुन और हल्दी को साथ में ना लें। 

Content Writer

Nisha thakur