खाने से जुड़े अजीब नियम, कहीं च्यूंइगम तो कहीं समोसा पर लगा बैन

punjabkesari.in Saturday, Mar 17, 2018 - 01:43 PM (IST)

हर देश मे अपना कानून होता है। कई कानून इतने अजीबों- गरीब होते हैं कि उनको सुनने पर हंसी आ जाती है। मगर हर कानून के बनने के पीछे भी कई कारण होते हैं। जब हम किसी देश के कानून या वहां के रहन-सहन के बारे में सनुते हैं तो वहां जाने के लिए उत्सुकता और बढ़ जाती है। अगर आप भी किसी देश में घुमने कि प्लैनिंग कर रहे हैं तो पहले वहां के कानूनों के बारें में जान लें। इससे आपको वहां कोई मुश्किल नहीं होगी। तो आइए जानते हैं कि कौन से देश में क्या नियम और कानुन हैं।

 

1. सोमालिया में भूलकर न खाएं समोसा 
भारतीय लोगों को समोसा खाना बहुत पसंद होता है। वह सुबह शाम इनको खा सकते हैं पर आप शायद ही जानते होंगे कि जो स्नैक्स हर भारतीय को पसंद है। वो किसी देश में बैन भी हो सकता है। हां एेसे ही देश है सोमालिया। यहां पर आपको कहीं पर भी समोसा देखने को नहीं मिलेगा। यहां के उग्रवादी समूह अल-शबाब ने समोसा बंद कर दिया है क्योंकि वह मानते हैं कि इसके तीन कोने  ईसाइयों का पवित्र चिन्ह है।
 

2. सिंगापुर में च्यूंइगम है बैन 


चेहरे की चर्बी को कम करने के लिए और कई लोग एेसे भी चुइंगम चबाते रहते हैं। मगर भुलकर भी सिंगापुर में चुइगम न खाएं। ये एेसा देश है जहां पर चुइंगम पर बैन लगा। 1992 में किसी व्यक्ति ने पब्लिक ट्रांसपोर्ट पर चुइंगम चिपका दिया था। इससे पब्लिक ट्रांसपोर्ट कई घंटों तक प्रभावित हो गया था। तभी से यहां चुइंगम चबाना मना है। इतना ही नहीं इसे एक्सपोर्ट और इम्पोर्ट करना भी मना है। जब भी सिंगापुर जाएं, तो  अपने साथ चुइंगम न रखें।

 

3. मलेशिया में सरकारी जगह पर न करें पीला रंग यूज
भारत में बसंत पंचमी वाले दिन हर कोई पीले रंग में रंगा होता है। मगर मलेशिया में पीला रंग पहना मना है। दरसल 2015 में प्रधानमंत्री का विरोध करने वाले समूहों ने पीले रंग की टी-शर्ट पहनी थी। इस ग्रुप को कंट्रोल करने के लिए सरकार ने सरकारी जगह पर पीले रंग के कपड़ों पर बैन लगा दिया था।

 

4. बुरुंडी में न करें जॉगिंग
अफ्रीका में जब जातिवाद फैला हुआ था तो उस समय लोग जॉगिंग पर जाते समय ही विद्रोह की रणनीतियां बना लेते थे। नागरिकों में फैल रही विद्रोह की भावना को कम करने के लिए 2014 में सरकार ने जॉगिंग पर बैन लगा दिया था।

 

Punjab Kesari