9 महीने बाद धरती नहीं पानी पर उतरी सुनीता विलियम्स, Dolphins ने किया ऐसा स्वागत की देखती रह गई दुनिया

punjabkesari.in Wednesday, Mar 19, 2025 - 09:22 AM (IST)

नारी डेस्क: नासा के अंतरिक्षयात्री बुच विल्मोर और सुनीता विलियम्स नौ महीने अंतरिक्ष में रहने के बाद मंगलवार को पृथ्वी पर लौट आए। अंतरिक्षयात्रियों को लेकर ‘स्पेसएक्स' यान को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से प्रस्थान करने के कुछ ही घंटों बाद फ्लोरिडा पैनहैंडल के तेलाहासे जलक्षेत्र में उतारा गया। जैसे ही रिकवरी ऑपरेशन शुरू हुआ, डॉल्फ़िन ने ड्रैगन कैप्सूल के चारों ओर घेर लिया, यह बेहद ही शानदार नजारा था। 


सुनीता विलियम्स और उनके साथियों को जब कैप्सूल से निकाला जा रहा था तो कई डॉल्फिन मछलियां कैप्सूल के चारों ओर तैर रही थीं।  इसका वीडियो शेयर करते हुए सॉयर मेरिट ने ट्वीट पर लिखा- स्पेसएक्स के ड्रैगन कैप्सूल के चारों ओर बहुत सारी डॉल्फिन तैर रही हैं। वे अंतरिक्ष यात्रियों को हैलो कहना चाहती हैं। लोग इस नजारे को देखने के बाद अपनी अलग- अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 

PunjabKesari
वहीं अंतरिक्षयात्री जब यान से बाहर आ गए उन्होंने कैमरों की ओर देखकर हाथ हिलाए और मुस्कुराए। उन्हें चिकित्सा जांच के लिए स्ट्रेचर पर ले जाया गया। दोनों अंतरिक्षयात्री नौ महीने पहले बोइंग की एक परीक्षण उड़ान के जरिये अंतरिक्ष केंद्र में पहुंचे थे। दोनों अंतरिक्षयात्री पांच जून 2024 को बोइंग के नए स्टारलाइनर क्रू यान में सवार होकर अंतरिक्ष में गए थे और उनके एक सप्ताह बाद ही लौटने की उम्मीद थी। अंतरिक्ष स्टेशन के रास्ते में इतनी सारी समस्याएं आईं कि नासा को अंततः स्टारलाइनर को खाली वापस धरती पर लाना पड़ा और अंतरिक्ष यात्रियों की घर वापसी में देरी हुई। 

PunjabKesari
बुच विल्मोर और भारतीय मूल की सुनीता विलियम्स ने दो अन्य अंतरिक्षयात्रियों के साथ स्पेसएक्स यान पर सवार होकर अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन को अलविदा कहा। विल्मोर और विलियम्स ने अंतरिक्ष में 286 दिन बिताए। उन्होंने पृथ्वी की 4,576 बार परिक्रमा की और स्पलैशडाउन के समय तक 12 करोड़ 10 लाख मील की यात्रा की। कैलिफोर्निया में ‘स्पेसएक्स मिशन कंट्रोल' ने रेडियो पर कहा ‘‘स्पेसएक्स की ओर से आपका घर वापसी पर स्वागत है,"।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static