Bridal Fashion! पोट्रेट मगर डोली डिजाइन, देखिए दुल्हन के लिए बेस्ट मेहंदी

punjabkesari.in Monday, Nov 16, 2020 - 06:33 PM (IST)

शादी का सीजन जोरो-शोरो पर हैं, ऐसे में मेहंदी डिजाइनर्स की डिमांड भी खूब हो रही हैं। मेहंदी डिजाइनर्स तो मिल जाएंगे लेकिन डिजाइन फिर भी लड़कियां ट्रेंडी व अपनी पसंद से चूज करती हैं, क्योंकि शादी का दिन हर लड़की के लिए खास होता हैं जिसमें वो अपने सभी सपने पूरा करना चाहती हैं, उन्हीं सपनों में होती हैं अपनी पसंद की मेहंदी।

बात मेहंदी की करें तो एक बार फिर पोट्रेट मेहंदी डिजाइन की डिमांड हैं।

अगर आप भी पोट्रेट मेहंदी डिजाइन बनवाने जा रही हैं तो इस बार ग्रूम-ब्राइड के बजाए डोली डिजाइन मेहंदी लगवाएं जिसका ट्रेंड खूब है। यह ना सिर्फ ट्रेंडी है बल्कि यूनिक डिजाइन भी हैं जोकि हर दुल्हन को पसंद आएगा। तो चलिए आज हम आपको दिखाते हैं कुछ लेटेस्ट व यूनिक Doli Mehendi Designs जिनसे आपको बेस्ट आइडिया मिलेंगे। 

Photo Credits: Khush Wedding 

आप यूं डोली मेहंदी पर एक हाथ पर दुल्हन को पालकी में तो दूसरे हाथ में दूल्हे राजा को दिखा सकते हैं। 

आप चाहे तो यूं हथेलियों पर डोली डिजाइन डलवा सकती हैं। 

Photo Credit: Candid Wedding Stories 

आप यूं पोट्रेट स्टाइल के साथ डोली डिजाइन भी डलवा सकती हैं। 

मेहंदी का यह डिजाइन भी काफी खूबसूरत हैं जोकि सिंपल मगर यूनिक लग रहा है। 

सिंपल मगर डोली डिजाइन मेहंदी काफी खूबसूरत लग रही हैं। आप पैरों पर इस तरह का डिजाइन डलवा सकती हैं, अगर आप सिंपल और लाइट मेहंदी लगवाने की शौकीन है। 

आप एलिफेंट वाली डोली मेहंदी डिजाइन भी लगवा सकती हैं। भाऱी-भरकम मेहंदी के लिए यह डिजाइन एकदम बेस्ट है। 

फुल लेग्स मगर लाइट मेहंदी चाहती हैं तो इस तरह का डोली मेहंदी डिजाइन बनवा लें। 

यह डिजाइन भी पैरों के लिए बेस्ट है। 

 

Content Writer

Sunita Rajput