मेनोपॉज के बाद महिलाओं को क्यों बढ़ जाता है Cervical Cancer का खतरा? डॉक्टर ने बताया सच

punjabkesari.in Sunday, Feb 22, 2026 - 11:42 AM (IST)

नारी डेस्क : अक्सर महिलाएं यह मान लेती हैं कि मेनोपॉज (माहवारी बंद होना) के बाद अब गायनेकोलॉजिस्ट के पास नियमित जांच की जरूरत नहीं रहती। उन्हें लगता है कि पीरियड्स खत्म होने के साथ ही सेहत से जुड़ी चिंताएं भी खत्म हो जाती हैं। लेकिन स्वास्थ्य विशेषज्ञों की मानें तो यही लापरवाही आगे चलकर सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर और जानलेवा बीमारी का खतरा बढ़ा सकती है। दरअसल, मेनोपॉज के बाद शरीर में होने वाले हार्मोनल बदलाव और इम्युनिटी में गिरावट महिलाओं की सेहत पर गहरा असर डाल सकते हैं, जिन्हें नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है।

मेनोपॉज सिर्फ पीरियड्स का रुकना नहीं

मेनोपॉज को अक्सर केवल माहवारी बंद होने से जोड़ा जाता है, जबकि यह समय शरीर के अंदर कई बड़े बदलाव लेकर आता है।
हार्मोन में गिरावट
हड्डियों की कमजोरी
मूड और नींद में बदलाव
और सबसे अहम इम्युनिटी का कमजोर होना
यही वजह है कि इस उम्र में महिलाओं को अपनी सेहत को लेकर और ज्यादा सजग रहने की जरूरत होती है।

PunjabKesari

उम्र और इम्युनिटी का गहरा कनेक्शन

डॉक्टर बताते हैं कि उम्र बढ़ने के साथ शरीर की बीमारियों से लड़ने की ताकत धीरे-धीरे कम होने लगती है।
इसे मेडिकल भाषा में इम्यूनोसेनेसेंस (Immunosenescence) कहा जाता है।
इस स्थिति में शरीर की रक्षा प्रणाली पहले जैसी तेज और मजबूत नहीं रह पाती, जिससे पुराने संक्रमण दोबारा सक्रिय हो सकते हैं।

यें भी पढ़ें : डायबिटीज वालों के लिए चमत्कारी पत्ता, जितना खाओ उतना कंट्रोल में रहेगी शुगर

हार्मोनल बदलाव का असर निजी अंगों पर

मेनोपॉज के बाद एस्ट्रोजन हार्मोन का स्तर तेजी से घटता है।
यह हार्मोन योनि के pH बैलेंस को बनाए रखने में मदद करता है
अच्छे बैक्टीरिया को सुरक्षित रखता है
जब एस्ट्रोजन कम होता है, तो
pH असंतुलित हो जाता है
अच्छे बैक्टीरिया घट जाते हैं
शरीर की पहली सुरक्षा परत कमजोर पड़ जाती है
यहीं से संक्रमण का खतरा बढ़ता है।

PunjabKesari

क्या इम्युनिटी गिरने से सर्वाइकल कैंसर का खतरा बढ़ता है?

डॉक्टर  के अनुसार, सर्वाइकल कैंसर अचानक नहीं होता।
यह आमतौर पर हाई-रिस्क ह्यूमन पैपिलोमावायरस (HPV) के लंबे समय तक शरीर में बने रहने से विकसित होता है।
मजबूत इम्युनिटी अक्सर HPV को खुद ही खत्म कर देती है
लेकिन जब इम्युनिटी कमजोर होती है, तो वायरस सालों तक शरीर में बना रह सकता है
यही स्थिति आगे चलकर कैंसर का रूप ले सकती है।

यें भी पढ़ें : रिपोर्ट में हुआ खुलासा: इन दो ब्लड ग्रुप वालों को सबसे ज्यादा Heart Attack का खतरा!

किन महिलाओं में खतरा ज्यादा होता है?

जिनकी इम्युनिटी पहले से कमजोर हो
HIV से पीड़ित महिलाएं
अंग प्रत्यारोपण (Organ Transplant) करा चुकी महिलाएं
लंबे समय तक स्टेरॉयड या इम्युनिटी दबाने वाली दवाएं लेने वाली महिलाएं
ध्यान दें: मेनोपॉज खुद कैंसर की वजह नहीं बनता, लेकिन उम्र + हार्मोनल बदलाव मिलकर खतरा बढ़ा सकते हैं।

पुराने HPV संक्रमण का दोबारा जागना

कई बार HPV का संक्रमण जवानी में होता है और सालों तक शांत रहता है।
लेकिन उम्र बढ़ने और इम्युनिटी गिरने पर यह वायरस फिर से एक्टिव हो सकता है।
इसलिए डरने की नहीं, बल्कि जागरूक रहने की जरूरत है।

PunjabKesari

मेनोपॉज के बाद महिलाओं के लिए जरूरी सलाह

नियमित जांच बंद न करें
पीरियड्स बंद होने का मतलब यह नहीं कि जांच की जरूरत खत्म हो गई
Pap Smear और HPV Test समय पर कराते रहें
डॉक्टर से पूछें कि आपके लिए जांच का सही अंतराल क्या है

इन लक्षणों को बिल्कुल नजरअंदाज न करें

मेनोपॉज के बाद ब्लीडिंग
लगातार या बदबूदार डिस्चार्ज
पेल्विक दर्द
संबंध बनाते समय दर्द।

यें भी पढ़ें : कलौंजी खाने से कौन-कौन सी बीमारियां ठीक होती हैं? जानें Black Seed के फायदे

इम्युनिटी मजबूत रखना है जरूरी

डायबिटीज कंट्रोल में रखें
खून, आयरन और विटामिन की कमी न होने दें
अच्छी नींद लें
रोज हल्की फिजिकल एक्टिविटी करें
धूम्रपान से पूरी तरह दूरी बनाएं।

PunjabKesari

ऐसे करें सर्वाइकल कैंसर से बचाव

समय पर जांच
हेल्दी लाइफस्टाइल
इम्युनिटी मजबूत रखना
बच्चों को HPV वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित करना
सर्वाइकल कैंसर उन बीमारियों में शामिल है जिन्हें रोका जा सकता है, बस जरूरत है सही जानकारी और समय पर एक्शन की।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Monika

Related News

static