क्या अथिया कॉपी करती है अनुष्का को ? कई बार Same-to-Same  कपड़ों में दिख चुकी हैं दोनों हसीनाएं

punjabkesari.in Saturday, Sep 02, 2023 - 12:16 PM (IST)

अनुष्का शर्मा और अथिया शेट्टी दो बॉलीवुड डीवाज़ हैं जो अपने शानदार फैशन के लिए जानी जाती हैं। दोनों न सिर्फ एक ही इंडस्ट्री से ताल्लुक रखती है, बल्कि दोनों के हस्बैंड भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी हैं ऐसे में इनका मिलना- जुलना भी लगा रहता है। अथिया शेट्टी और अनुष्का शर्मा की फैशन चॉइस भी इतनी मिलती है कि वह कई बार एक जैसे कपड़ों में भी दिखाई दे चुकी हैं। 


कुछ दिनों पहले  अनुष्का और अथिया दोनों को लग्जरी ब्रांड की एक जैसी कैजुअल सफेद  टी-शर्ट पहने देखा गया था। दोनों ने इसे डेनिम शॉर्ट्स के साथ पेयर किया था

अनुष्का के स्टाइल की बात करें तो उन्हें लेयरिंग बेहद पसंद है! उन्होंने एक बार अपने कैज़ुअल सफ़ेद टी- शर्ट और रिप्ड ब्लू डेनिम लुक को एक बड़े आकार की सफ़ेद शर्ट के साथ स्टाइल करके संवारा था। कुछ ही समय बाद अथिया को भी बिल्कुल वैसी ही लुक में देखा गया था। 


कुछ दिन पहले आथिया पिंक कलर का ऑफ शोल्डर टॉप पहनी नजर आई थी जिसके साथ उन्होंने ब्लू वाइड लेग जींस कैरी की थी। अपने लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने गोल्ड लटकन वाले इयररिंग्स कैरी किए थे। आथिया से पहले अनुष्का भी इस तरह के टॉप में नजर आ चुकी थी। उन्होंने  सनशाइन येलो ऑफ शोल्डर टॉप को लाइट ब्लू रंग के डेनिम के साथ पेयर किया था।


याद हो कि अनुष्का ने एक इवेंट के लिए धारीदार क्रॉप टॉप और ट्राउजर के ऊपर काले रंग का रैप-अराउंड कुर्ता पहना था।  अथिया भी एक मौके पर इस तरह के आउटफिट दिखाई दी। हालांकि, उन्होंने इसे अलग तरह से स्टाइल करके और कुर्ते को खुला छोड़कर इसे एक इंडो-वेस्टर्न ट्विस्ट दिया।


इतना ही नहीं आथिया पर वेडिंग आउटफिट को भी कॉपी करने का आरोप लग चुका है। राहुल और आथिया ने एक दूसरे के कॉम्बिनेशन में वेडिंग ड्रेस कैरी की थी। ऑफ व्हाइट शेरवानी और बैज कलर लहंगे के कारण ही लोगों को लग रहा है कि सेलेब कपल ने अनुष्का और विराट को कॉपी किया है। 

Content Writer

vasudha