Doctor हो तो ऐसा! अस्पताल में डिलीवरी के बाद बच्चे को सुनाते हैं हनुमान चालीसा का पाठ
punjabkesari.in Wednesday, Oct 07, 2026 - 11:42 AM (IST)
जब भारत में जब कोई बच्चा जन्म लेता है तो उसके कान में कुछ कहा जाता है , माना जाता है कि बच्चे के कान में 'राम-राम', 'ओम' या गायत्री मंत्र जैसे पवित्र शब्द या भगवान का नाम फुसफुसाना बेहद शुभ हाेता है। इस प्रथा कोअपना रहे हैं डॉक्टर Brajesh Yadav जो अस्पताल में बच्चे के जन्म के बाद हनुमान चालीसा का पाठ करते हैं।
सोशल मीडिया पर उनकी कई वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें वह नवजात बच्चे को गोद में लेकर हनुमान चालिसा का पाठ करते नजर आ रहे हैं। एक बार तो ऐसा लगता है कि ये कोई मंदिर लेकिन यह अस्पताल है जहां डॉक्टर ने पूरा माहौल ही बदल गया है। वह बच्चे से कहते हैं कि मैं तुम्हे टास्क देता हूं कि हिंदू सनातन धर्म को बचाने के लिए तुम्हें बलिदान देना पड़े तो पीछे मन हटना।
जन्म के समय बच्चे के लिए यह कितनी अच्छी बात है कि उसके कानों में सबसे पहले हनुमान चालीसा और भगवान श्री राम के शब्द पड़ रहे हैं। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही इस वीडियो को देखने के बाद लोग डॉक्टर की खूब तारीफ कर रहे है। लोगों का कहना है कि काश हर अस्पताल में ऐसा डॉक्टर हो। एक यूजर ने कमेंट किया- मुंबई का हर मैटरनिटी हॉस्पिटल ऐसा करता है। असल में, कुछ मामलों में रिक्वेस्ट करने पर वे दादी को OT में रहने और मंत्र पढ़ने की इजाज़त देते हैं।

