अब डिलीवरी के वक्त महिलाओं को नहीं सहना पड़ेगा दर्द, डॉक्टरों ने ढूंढा अनूठा फार्मूला

punjabkesari.in Sunday, Sep 15, 2019 - 11:09 AM (IST)

मां बनना हर महिला के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। मगर प्रेगनेंसी पीरियड में महिलाओं को बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वहीं प्रसव के दौरान भी उन्हें असहनीय दर्द सहना पड़ता है, जिसके कारण ज्यादातर महिलाओं के मन में पहली बार मां बनते समय कुछ टेंशन भी होती है। हालांकि कुछ महिलाएं दर्द सहने की बजाए सिजेरियन यानि सर्जरी द्वारा डिलीवरी करवाना पसंद करती है। मगर आज हम आपको एक ऐसी खबर बताने जा रहे हैं, जिसके बाद किसी भी महिला को नॉर्मल डिलीवरी करवाते समय कोई दर्द नहीं होगा।

PunjabKesari

दरअसल, पश्चिम बंगाल, कोलकाता मैडीकल कॉलेज में लाफिंग गैस (नाइट्रस ऑक्साइड) और ऑक्सीजन का 50-50% मिलाकर एक ऐसी गैस बनाई गई है, जिसके बाद डिलीवरी के समय दर्द कम होगा। करीब 1 साल पहले कोलकाता मैडीकल कॉलेज के प्रसूति विभाग के प्रधान पार्थ मुखोपाध्याय ने यह गैस बनाने का फैसला किया थी। अनुमति के लिए उन्होंने कॉलेज के अधिकारियों और स्वास्थ्य विभाग को आवेदन भी भेजा था। साथ ही उन्होंने इस विषय में विशेषज्ञों ने सैमीनार का आयोजन भी किया था। बता दें कि किसी भी सरकारी अस्पताल में ऐसा पहली बार हुआ है।

PunjabKesari

क्या है यह गैस?

यह गैस नाइट्रस ऑक्साइड (लाफिंग गैस)  और ऑक्सीजन के मिलाकर बनाई गई है, जिससे एनटोनोक्स गैस निकलती है। लेबर पेन दौरान एनटोनोक्स गैस गर्भवती महिलाओं को नाक में एक मास्क के माध्यम से चढ़ाई जाती है, जिससे दर्द का अहसास कम हो जाता है।

PunjabKesari

एक्सपर्ट ने बताया कि लेबर के दौरान इस मास्क को गर्भवती महिलाओं के मुंह में लगा दिया जाएगा, जिससे दर्द कम होगा है और डिलीवरी आसानी से हो जाएगी। इससे मां और बच्चे को किसी तरह का कोई नुकसान भी नहीं होगा। बता दें कि इस गैस से डॉक्टर्स 1 महीने में कुल 25 डिलीवरी करवा चुके हैं। कोलकाता मेडिकल कॉलेज की इस सफलता के बाद अब शहर का हर मेडिकल कॉलेज इसकी शुरुआत करना चाहता है।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anjali Rajput

Recommended News

Related News

static